फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Many trains affected due to mega block

अलीगढ़ः मेगा ब्लॉक से कई ट्रेनें रहीं प्रभावित, यात्री रहे परेशान

Mon, 31 Jan 2022 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Many trains affected due to mega block
दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर खुर्जा व डांबर रेलवे स्टेशन के बीच रविवार को तीसरी रेलवे लाइन स्वचालित सिग्नल प्रणाली से लैस हो गई। ऐसा होने से अब ट्रेनों के देरी से चलने के समय में कमी आएगी और यात्री अपने गंतव्य स्थल पर निर्धारित समय पर पहुंच सकेंगे। पहले चरण में खुर्जा से डांबर स्टेशन के मध्य स्वचालित सिग्नल प्रणाली का कार्य किया जा रहा था। रविवार को रेलवे ने करीब तीन घंटे का मेगा ब्लॉक रखा। इस दौरान रेलवे ट्रैक से गुजरने वाली सात ट्रेनें प्रभावित रहीं। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम ने बताया कि रेलवे की दोनों लाइनें पहले से ही स्वचालित प्रणाली से लैस हैं। अब अप थर्ड लाइन को भी इसी प्रणाली से लैस किया गया है। गाजियाबाद से खुर्जा के मध्य काम पूरा हो चुका है। खुर्जा से डांबर स्टेशन के मध्य मेगा ब्लॉक के बाद यहां भी स्वचालित सिग्नल प्रणाली लागू हो गई है। अब डांबर से सोमना, सोमना से कलुवा, महरावल के बाद इसे सीधे अलीगढ़ से जोड़ा जाएगा। दिल्ली से आने वाली गाड़ियां गाजियाबाद से कलुवा के बीच लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे, पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस 80 मिनट, जयगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस 80 मिनट, दरभंगा क्लोन स्पेशल 25 मिनट, नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस 20 मिनट, नई दिल्ली -गया एक्सप्रेस व बिहार संपर्क क्रांति 10-10 मिनट तक प्रभावित रही। इस दौरान मुसाफिरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed