फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Many secrets of Arun Maurya revealed in Aligarh DIG investigation

Atiq Ashraf Murder: अलीगढ़ डीआईजी जांच में खुले अरुण मौर्या के कई राज, अवैध हथियार से शुरू किया अपराध का सफर

Tue, 18 Apr 2023 12:53 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 18 Apr 2023 12:53 AM IST
सार

अरुण कासगंज के सोरों क्षेत्र के गांव कादरवाड़ी का मूल निवासी है और पानीपत के विकास नगर में रहता था। 1988 में उसके दादा मथुरा प्रसाद पानीपत गए थे। पहले वे किराये पर रहे, बाद में उन्होंने वहीं पर मकान बनाया। वहीं अरुण का जन्म हुआ।

विज्ञापन
Many secrets of Arun Maurya revealed in Aligarh DIG investigation
अतीक और अशरफ की हत्या करने वाला अरुण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी यूपी के कुख्यात अपराधी अतीक-अशरफ की हत्या में शामिल कासगंज के अरुण मौर्या का अपराधिक रिकार्ड अलीगढ़ रेंज पुलिस द्वारा खंगाला गया है। इसमें अभी तक उजागर हुआ है कि मूल रूप से कासगंज के अरुण का जन्म हरियाणा के पानीपत में हुआ और वहीं वह अपराध में आया है और उस पर आर्म्स एक्ट व हमले के दो मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन


यह भी उजागर हुआ है कि छह माह पहले जेल से छूटा अरुण अपने गांव आया था, फिर वापस पानीपत चला गया। इसके बाद दिल्ली में दोस्त की शादी में जाने की बात कहकर लापता हो गया था। तब से वह किसी के संपर्क में नहीं था।
विज्ञापन


रेंज पुलिस द्वारा एकत्रित किए गए ब्योरे के अनुसार अरुण कासगंज के सोरों क्षेत्र के गांव कादरवाड़ी का मूल निवासी है और पानीपत के विकास नगर में रहता था। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 1988 में उसके दादा मथुरा प्रसाद पानीपत गए थे। पहले वे किराये पर रहे, बाद में उन्होंने वहीं पर मकान बनाया। वहीं अरुण का जन्म हुआ। पिछले दिनों उसके पिता अपने पैतृक मकान पर कासगंज आए थे। मगर अरुण नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच के अनुसार सबसे पहली बार वह पानीपत के शराब ठेके से अवैध हथियार सप्लाई के आरोप में हथियार सहित फरवरी 2022 में पकड़ा गया था। उसने स्वीकारा था कि कासगंज के दोस्त अतुल की मदद से उसने तीन हजार रुपये उधार लेकर यह हथियार खरीदा है। बाद में पुलिस ने अतुल को भी गिरफ्तार किया। इसी बीच जेल में कई अपराधियों से दोस्ती हुई। 


छह माह पहले वह पानीपत में हमले के मुकदमे में जेल गया। वहां से छूटकर आने के बाद पैतृक गांव अपने चाचा-चाची के पास आया। फिर वापस पानीपत चला गया। मगर कुछ दिन पहले पानीपत से गायब हो गया। इस बात की जानकारी देते हुए डीआईजी सुरेशराव ए कुलकर्णी बताते हैं कि अरुण के पैतृक गांव में एक-एक सदस्य से जानकारी की जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम गांव में रखे गए हैं। अब तक की जांच में दो मुकदमे सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed