{"_id":"5d5a3b628ebc3e8990725758","slug":"many-school-students-injured-during-a-road-accident-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: खंभे से टकरा कर पलटा स्कूल वैन, कई बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: खंभे से टकरा कर पलटा स्कूल वैन, कई बच्चे घायल
Tue, 20 Aug 2019 04:33 AM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 20 Aug 2019 04:33 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सोमवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी मैजिक गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही मैजिक गाड़ी संतुलन बिगड़ जाने के कारण पलट गई, जिसमें लगभग एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
गाड़ी बच्चों को छोड़ने के लिए स्कूल जा रही थी, जब हसायन क्षेत्र में गढोला मार्ग पर अचानक एक बाइक सामने आ गई। बाइक को बचाने के चक्कर में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह खंभे से टकरा कर नीचे गड्ढे में गिर गई।
विज्ञापन
गाड़ी में छोटे बच्चे भी सवार थे इसलिए खबर मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घटनास्थल पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई और घायलों को बचाने में जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पुहंची। घायल बच्चों के त्वरित उपचार की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन