फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   many people injured in road accident

आधी रात को दुबे पड़ाव पर मची चीख-पुकार, हादसे में कई यात्री जख्मी

Fri, 19 Feb 2021 12:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
many people injured in road accident
महानगर के बीचों-बीच जीटी रोड स्थित दुबे पड़ाव चौराहे पर बुधवार आधी रात चीख पुकार मचने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास घरों में सो रहे लोग नींद टूटने पर घरों से निकल आए। पता चला कि चौराहा पार कर रही रोडवेज बस में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी और बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। तीन-चार यात्रियों के हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

कन्नौज डिपो की बस रात दो बजे करीब कन्नौज से चलकर दिल्ली जाने के लिए जीटी रोड पर दुबे पड़ाव चौराहा पार कर रही थी। रात दो बजे रास्ता साफ होने के कारण बस की रफ्तार तेज थी। इसी बीच मदार गेट की ओर से एक ट्रक दुबे पड़ाव सब्जी बाजार से मीनाक्षी पुल की ओर आ रहा था। तेज रफ्तार ट्रक ने बस के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी, इससे बस चौराहे के बीचों-बीच बने स्टैंड पोस्ट पर आधी झुक गई और पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चीख पुकार पर आसपास के लोग आ गए और खबर पर पुलिस भी बुला ली गई।
विज्ञापन

बस में एटा से दिल्ली के लिए सवार हुए अमित कुमार के अलावा दस-दस साल की दो बच्चियों करिश्मा व कृष्णा के खुली चोट आई थीं। बाकी यात्रियों के अंदरूनी चोटें थीं। इन तीनों यात्रियों को पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। गांधीपार्क पुलिस के अनुसार बस सवार यात्रियों को दूसरी बसों से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। क्षतिग्रस्त बस व ट्रक थाने में खड़े हैं। बस परिचालक की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed