फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Many groups supported by AMU students

एएमयू छात्रों के समर्थन में आए कई दल

Sun, 06 May 2018 02:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sun, 06 May 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
Many groups supported by AMU students
एएमयू बाब-ए-सैयद पर छात्रों के धरने को संबोधित करते मेयर मोहम्मद फुरकान। - फोटो : अमर उजाला
 एएमयू में जिन्ना की तस्वीर को लेकर मचे बवाल के बाद धरने पर बैठे एएमयू छात्रों के समर्थन में शनिवार को कई राजनीतिक दलों के नेता और जनप्रतिनिधि बाब-ए-सैयद पर पहुंचे। सपा जफर आलम, अशोक यादव, बसपा जमीर उल्लाह, मेयर मोहम्मद फुरकान, कांग्रेस के पूर्व सांसद विजेंद्र सिंह और जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव आदि नेताओं के अलावा जेनयू छात्र संघ की अध्यक्ष गीता कुमारी ने भी एएमयू पहुंचकर धरने पर बैठे छात्रों को हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


विभाजन के लिए जिन्ना नहीं, सावरकर जिम्मेदार : बिजेंद्र 
राजनीतिक दल के नेताओं के बीच एएमयू छात्रों के धरने में पहुंचने की होड़ मची हुई है। पूर्व सांसद एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि भारत के विभाजन के लिए मोहम्मद अली जिन्ना नहीं बल्कि सावरकर जिम्मेदार हैं। एएमयू में जिन्ना की तस्वीर विवाद को उन्होंने भाजपा की चुनावी चाल बताया।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष के भाषण के दौरान छात्रों ने खूब तालियां बजाईं। उन्होंने सांसद सतीश गौतम द्वारा जिन्ना का मुद्दा उठाने का उल्लेख करते हुए कहा कि सवाल जिन्ना साहब की तस्वीर का नहीं है। यह तो भाजपा का बहाना है। कर्नाटक एवं लोकसभा चुनाव असली निशाना हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि वे विदेशों में जाकर सेक्युलर चेहरा दिखाते हैं और अंदर जिन्ना के नाम पर विवाद कराते हैं। कहा कि हिंदू-मुस्लिम साथ नहीं होते तो देश कभी आजाद नहीं होता। बिजेंद्र ने कहा कि वे यहां राजनीति करने नहीं, बल्कि सच्चाई का साथ देने आए हैं। यहां के अधिकारी गलती स्वीकार कर रहे हैं, लेकिन दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे। मेयर मो. फुरकान ने कहा कि न्याय के लिए लड़ाई जारी रहेगी। इस मुद्दे को लोकसभा में उठाएंगे। पूर्व विधायक व बसपा नेता हाजी जमीरउल्लाह ने कहा कि छात्रों के हित में यहां के लोग जेल भरेंगे। इस दौरान एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी माइक से शांति बनाए रखने एवं मीडिया से दोस्ताना व्यवहार की अपील छात्रों से करते रहे। कार्यक्रम में जेएनयू की गीता, जामिया मिल्लिया के छात्र नेता मिराज हैदर, सामाजिक कार्यकर्ता मरियम खान, जफर आलम, अशोक यादव आदि शामिल हुए।   
विज्ञापन
विज्ञापन


संसद में उठाऊंगा मसलाः पप्पू यादव
 जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मधेपुरा के सांसद पप्पू यादव ने कहा कि जरूरत पड़ी तो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए बिहार में आंदोलन चलाएंगे। वे शनिवार को एएमयू छात्र संघ द्वारा बाब-ए-सैयद पर आयोजित धरना सभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं भाजपा पर जमकर हमला बोला। एएमयू छात्रों ने पप्पू यादव का जोशीला स्वागत किया। पप्पू को लेकर छात्रों का उत्साह एवं जोश देखने लायक था। उन्होंने कहा कि एएमयू छात्रों पर लाठीचार्ज का मामला दबने नहीं देंगे और इसे संसद में उठाएंगे। यह पप्पू का वादा है। यहां के छात्रों पर अत्याचार हुआ है। उन्होंने कहा कि जिन्ना की तस्वीर संसद में है। मुंबई में जिन्ना हाउस है। इस पर भाजपा क्यों नहीं कुछ कह रही है। दरअसल जिन्ना की तस्वीर के बहाने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए साजिश हो रही है। पप्पू के भाषण के दौरान छात्रों ने खूब नारे लगाए। कार्यक्रम में काफी संख्या में छात्र मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि चंद रोज पहले एएमयू छात्र संघ के एक कार्यक्रम में सांसद पप्पू यादव शामिल हुए थे। उस समय भी उन्होंने भाजपा एवं आरएसएस पर जोरदार हमला कर एएमयू छात्रों के दिल में जगह बनाई थी। यहां तक कह दिया था कि भाजपा वालों की मां गाय तथा पिता बैल है। भाषण के दौरान उनके मुंह से तीन बार गाली तक निकल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed