फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   many coronavirus patients found in a family in Hathras district

हाथरस: एक ही परिवार के 10 लोग संक्रमित, पहले से ही क्वारंटीन थे सभी

Mon, 11 May 2020 09:54 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 11 May 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
many coronavirus patients found in a family in Hathras district
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सोमवार सुबह कोरोना बम फूटने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गई है। आज सुबह घण्टाघर सीकनापन गली के रहने वाले एक ही परिवार के 10 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


बताया गया कि पिछले दिनों सीकनापन गली घण्टाघर निवासी कैंसर पीड़ित को संक्रमित पाया गया था। उसके बाद तत्काल परिवार के 26 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया था। सोमवार को क्वारंटीन सेंटर में रह रहे कुछ लोगों की रिपोर्ट आई, जिसमें परिवार के 10 लोग पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन


कैंसर पीड़ित संक्रमित मरीज से संपर्क में आने के कारण 10 नए मरीजों में संक्रमण फैला है। सभी नए मरीजों को मुरसान स्थित कोविड-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि सीकनापन गली घण्टाघर निवासी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाले 10 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक कुल 25 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें से 15 निगेटिव और 10 पॉजिटिव हैं। सभी पॉजिटिव मरीजों को इलाज के लिए कोविड 1 अस्पताल मुरसान में दाखिल करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed