{"_id":"64b6c5a2f739948e57042b95","slug":"manrega-staff-will-boycott-work-from-july-20-due-to-indecency-with-apo-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एपीओ संग अभद्रता को लेकर मनरेगा स्टाफ 20 जुलाई से करेगा कार्य बहिष्कार, किया ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एपीओ संग अभद्रता को लेकर मनरेगा स्टाफ 20 जुलाई से करेगा कार्य बहिष्कार, किया ऐलान
Tue, 18 Jul 2023 10:32 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 18 Jul 2023 10:32 PM IST
सार
एपीओ प्रीतम सिंह पर 13 जुलाई को थाना अकराबाद में प्राथमिकी दर्ज करा दी। इसके बाद भी आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नही हुई है।
विज्ञापन
ज्ञापन देते हुए मनरेगा स्टाफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ जिले के अकराबाद ब्लॉक में एपीओ (अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, मनरेगा) के पद पर तैनात प्रीतम सिंह के साथ हुई अभद्रता के विरोध में मनरेगा स्टाफ ने 20 जुलाई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। इसको लेकर उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना को पत्र भेजा है। आरोप है कि एपीओ प्रीतम सिंह को ब्लॉक प्रमुख अकराबाद राहुल सिंह द्वारा अपने कक्ष मे बुलाया गया। जहां पहले से उनके साथ कई अवांछनीय तत्व उपस्थित थे।
विज्ञापन
उन्होंने प्रीतम सिंह से कहा कि जो भी कर्मचारी आता है, मेरी मर्जी से कार्य करता है। इसके साथ ही उनके द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए गालियां दी। विरोध पर ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह एवं उनके साथियों ने एपीओ के साथ मारपीट करते हुये जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। साथ ही विकास खंड पर कार्य न करने एवं विकास खंड में देखने पर जान से मारने की धमकी दी गयी।
विज्ञापन
इसको लेकर एपीओ प्रीतम सिंह पर 13 जुलाई को थाना अकराबाद में प्राथमिकी दर्ज करा दी। इसके बाद भी आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नही हुई है। उन्होंने मांग रखी कि एपीओ के खिलाफ साजिश के तहत दर्ज करायी गई प्राथमिकी वापस नही ली गई तो 20 जुलाई से अनिश्चित काल के लिए मनरेगा स्टाफ कार्य बहिष्कार करेगा।
विज्ञापन
एपीओ के खिलाफ मुकदमे की हो निष्पक्ष जांच
थाना अकराबाद में एपीओ प्रीतम सिंह के खिलाफ महिला से रिश्वत मांगने एवं उसका हाथ पकड़कर खींचने के प्रयास के मुकदमे को लेकर बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीएम दिग्विजय सिंह को एक ज्ञापन सौंपकर प्रकरण में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रीतम सिंह द्वारा विकास खंड धनीपुर में कार्य किया गया है। जो पिछले कई सालों से काम कर रहे हैं। कभी भी महिलाओं के प्रति उनकी सोच एवं सम्मान को कभी ठेस नहीं पहुंचायी है। उन्होंने कहा कि प्रधान द्वारा एपीओ पर लगाए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। यहां महिला मेठ प्रियंका, दिवाकर, रजनी देवी, प्रभा, भारती, रचना आदि मौजूद रहे।