फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Manoj was hanged due to differences with his wife

Aligarh: पेड़ से लटके मिले शव की हुई पहचान, पत्नी से अनबन पर की थी खुदकुशी

Sun, 23 Feb 2025 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 23 Feb 2025 02:02 AM IST
सार

मनोज कुमार की पत्नी मीरा देवी समूह का रुपया लेकर अपने मायके चली गई थी। इसी बात पर दोनों के बीच अनबन चल रही थी। मनोज ने पेड़ से लटक कर जान दे दी।

विज्ञापन
Manoj was hanged due to differences with his wife
मृतक मनोज कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अकराबाद के गोपी-विजयगढ़ रोड पर 20 फरवरी को गांव नगला मिर्जा स्थित एक ईंट भट्ठे के पास पेड़ से लटके मिले अज्ञात व्यक्ति की पहचान हो गई है। सिकंदराराऊ के गांव नूरपुर निवासी मनोज कुमार (35) ने पत्नी से अनबन के चलते आत्महत्या की थी।

विज्ञापन


थाना पुलिस के अनुसार गांव नूरपुर निवासी राजवीर सिंह ने पेड़ पर लटके मिले अज्ञात शव की शिनाख्त अपने बड़े पुत्र मनोज कुमार के रूप में की है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्रवधू मीरा देवी समूह का रुपया लेकर अपने मायके चली गई थी। इसी बात पर बेटे और पुत्रवधू के बीच अनबन चल रही थी। मनोज कुमार अपने पीछे पिता और दो बच्चों पवन व कान्हा सहित परिजन को रोता छोड़कर चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed