{"_id":"613e5d938ebc3e743c1e5900","slug":"manch-helipad-in-possession-of-spg-city-office-news-ali273014086","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः एसपीजी के कब्जे में मंच-हेलीपैड, इनर रिंग के बाहर बाकी फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः एसपीजी के कब्जे में मंच-हेलीपैड, इनर रिंग के बाहर बाकी फोर्स
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को देखने उतरा एयर फोर्स का हेलीकॉप्टर।
- फोटो : CITY OFFICE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का पूरा प्लान तैयार हो चुका है। इस दौरान मुख्य मंच व हेलीपैड को एसपीजी ने अपने व स्नाइपर्स के घेरे में ले लिया है। इसके इनर रिंग के बाहर बाकी फोर्स सुरक्षा में लगाया गया है। इधर, शासन स्तर से इस आयोजन के सुरक्षा नोडल अफसर एडीजी पीएसी अजय आनंद बनाए गए हैं, जो रविवार सुबह एडीजी जोन राजीव कृष्ण संग यहां पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने आयोजन स्थल का जायजा लेने के साथ वहां तैयारियां देखीं और समझीं। शाम को पुलिस लाइन सभागार में जनपद व गैर जनपद के अलावा पुलिस, पीएसी, पैरा मिलिट्री के अधिकारियों संग बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। अब सोमवार को आयोजन स्थल पर रिहर्सल किया जाएगा।
एसपीजी द्वारा दिए गए संशोधनों के बाद रविवार को सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया। उसी अनुसार मंच और हेलीपैड तक के स्थल को तीन सुपर जोन में विभाजित कर पुलिस, पीएसी, पैरामिलिट्री व एनएसजी के कमांडो व स्नाइपर्स की ड्यूटी लगाई गई है। ये पूरा सुरक्षा घेरा इनर रिंग के बाहर रखा गया है। इनर रिंग के अंदर सिर्फ एसपीजी ही रहेगी। इधर, शनिवार शाम तक शासन व जोन स्तर से मांगा गया पूरा फोर्स पहुंच गया है। जिसमें आईजी, डीआईजी मिलाकर एक दर्जन आईपीएस सहित करीब डेढ़ सौ अधिकारी शामिल हैं। इनमें 25 एएसपी, 60 सीओ, 30 से अधिक पीएसी के अफसर शामिल हैं। सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने दिन में लोधा का निरीक्षण किया। जहां सभी व्यवस्थाओं, ड्यूटियों को अंतिम रूप देकर शाम को पुलिस लाइन में मीटिंग की।
चार घंटे तक चली मीटिंग में दोनों एडीजी, डीआईजी दीपक कुमार, एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि किस तरह फोर्स से गेट, हेलीपैड, मंच, पंडाल, पार्किंग व यातायात मार्गों पर ड्यूटी लेनी हैं। एंट्री प्वाइंट्स के अलावा सुपर जोन व शहर के हर इलाके के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कहा गया कि पब्लिक को किसी तरह की परेशानी न हो, इस बात पर विशेष ध्यान रखा जाए। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने प्रेजेंटेशन देकर व्यवस्थापन प्लान के बारे में बताया।
विज्ञापन
आईटीएम में है उस दिन परीक्षा, न हो छात्रों को परेशानी
पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष आईटीएम कॉलेज लोधा में 250 छात्रों की परीक्षा का मुद्दा आया। इस पर अधिकारियों ने कॉलेज प्रबंधन से वार्ता के बाद तय किया कि जो छात्र बाइक या अन्य वाहनों से परीक्षा देने आएंगे, उन्हें आने दिया जाएगा। पुलिस बल को हिदायत होगी, किसी तरह की परेशानी न होगी।
फोर्स पहुंचा, आरटीपीसीआर जांच भी शुरू
जोन व प्रदेश के 19 जिलों से पुलिस फोर्स यहां पहुंचा है। इनमें मेरठ, कानपुर, लखनऊ, औरेया, फतेहगढ़, कन्नौज, ललितपुर आदि जिलों के अलावा एसपीजी, एनएसजी, एटीएस, पीएसी, पैरामिलिट्री भी शामिल हैं। इन सभी के पुलिस लाइन में काउंटर बनाकर आमद कराई जा रही है और ड्यूटी बताई जा रही है। इसके बाद पुलिस बल के हर कर्मी की आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है। इसके लिए लोधा के आयोजन स्थल व पुलिस लाइन में काउंटर लगाए गए हैं। जांच रिपोर्ट को हरकर्मी को अपने मोबाइल में रखना होगा और बार कोड युक्त कार्ड गले में लटकाकर रखना होगा। सोमवार को रिहर्सल से पहले ब्रीफ मीटिंग में ये कार्ड वितरित किए जाएंगे।
पार्किंग में भरा पानी, वाहनों से लगा जाम
आयोजन स्थल के आसपास 40 से अधिक पार्किंग स्थल बनाए हैं। मगर बारिश में वहां मिट्टी धंसने से परेशानी हो रही है। रविवार को दिन भर एसपी यातायात सतीश चंद्र द्वारा व्यवस्था कराई जाती रही। इधर, वीवीआईपी फ्लीट के लिए 55 गाड़ियां व गाजियाबाद व आगरा से 100-100 गाड़ियां एसपीजी व अन्य बाहरी पुलिस बल के लिए बुलाई गई हैं। इनकी वजह से आयोजन स्थल पर जाम के हालात रहे।
कई होटलों में बाहर से आए फोर्स व अफसरों का कब्जा
अलीगढ़। पीएम के सुरक्षा प्रोटोकॉल में वैसे तो सामान्यत: जब भी कहीं दौरा होता है तो 50 से 60 एसपीजी कर्मियों व अधिकारियों की टोली पहुंचती है। इस बार अलीगढ़ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए 170 के करीब कर्मचारियों सहित अधिकारियों की टोली पहुंची है। इसके अलावा 150 के करीब राजपत्रित अधिकारी आईपीएस सहित आए हैं। इसके चलते शहर के लोधा रोड साइड के ज्यादातर होटलों में एसपीजी व अफसरों का कब्जा है।
पीएमओ के अफसर आए तैयारियां देखने
एसपीजी द्वारा मंच व हेलीपैड, मुख्य पंडाल आदि की व्यवस्थाएं पूरी होने पर जब पीएमओ को इशारा किया गया तो शाम को पीएमओ से भी एक अफसर यहां तैयारियां देखने पहुंचे। दिल्ली से सीधे आए ये अधिकारी कुछ देर आयोजन स्थल पर रुके। उन्होंने एसपीजी अधिकारियों से वार्ता की और कुछ देर रुकने के बाद ही वापस लौट गए।
खुफिया एजेंसियां लगातार जुटा रही इनपुट
सुरक्षा एजेंसियों के स्तर से भी लगातार अपना काम किया जा रहा है। एटीएस, एनआईए के अलावा अन्य सभी खुफिया एजेंसियां अलीगढ़ में सक्रिय हैं। इसके अलावा आयोजन स्थल के चारों ओर के क्षेत्र के एक-एक गांव, कस्बे पर भी बारीकी से नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह के अवांछनीय तत्व को आयोजन स्थल के आसपास न भटकने दिया जाए। इस बात का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
आज रात के बाद मुख्य मंच-हेलीपैड पर एंट्री बंद
सोमवार को रिहर्सल के बाद रात से मुख्य मंच व हेलीपैड पर किसी की भी आवाजाही बंद कर दी जाएगी। फिर मंगलवार सुबह 8 बजे से एसपीजी जिसे अनुमन्य करेगी, वही व्यक्ति मंच व हेलीपैड पर जा सकेगा।