फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Man's body found in drain

अलीगढ़: नाले में मिला व्यक्ति का शव, हत्या का आरोप

Sat, 12 Feb 2022 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Man's body found in drain
क्वार्सी थाना क्षेत्र के बेगपुर रोड पर शुक्रवार को नाले में लापता व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सुशील कुमार ( 55 ) पुत्र रामस्वरूप निवासी बेगपुर रामघाट रोड स्थित एक दुकान पर नौकरी करता था। परिवार में पांच बच्चे और पत्नी है । बृहस्पतिवार रात वह खाना खाने के बाद घर से टहलने निकला, उसके बाद वापस नहीं लौटा। शुक्रवार को बेगपुर रोड स्थित नाले में उसका शव मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कुआं पूजन के दौरान दो पक्षों में मारपीट, सात घायल
बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सारसौल में बृहस्पतिवार को शादी में कुआं पूजन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दूल्हे के पिता समेत सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकेश निवासी सारसौल के बेटे संजीव की बृहस्पतिवार को शादी थी। कुआं पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि तभी दूसरे पक्ष के लोग आए और कुआं पूजन का विरोध करने लगे। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बाद में स्थानीय लोगों के एकत्रित होने से आरोपी भाग गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट में घायल लोकेश, संजू, निशांत समेत सात लोग को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में वाल्मीकि नेता विक्रम जीनवाल कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग की। बन्नादेवी इंस्पेक्टर सुभाष बाबू ने बताया कि कुआं पूजन के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ था। तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed