फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Man makes fake call to SSP on the name of Energy minister Shri kant Sharma

ऊर्जा मंत्री बन एसएसपी को कर रहा था फोन, फिर ऐसे पड़ गए लेने के देने

Sun, 10 Feb 2019 11:47 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 10 Feb 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
Man makes fake call to SSP on the name of Energy minister Shri kant Sharma
accused arrest

खुद को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा बताकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि को फोन करने के मामले में रविवार को थाना सिविल लाइंस पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया। 

विज्ञापन


युवक ने थाना गोंडा में दर्ज एक युुवती को भगाने के मामले के आरोपी के परिजनों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की पैरवी की थी। एसएसपी ने युवक की आवाज पर शक होने पर पहले खुद ऊर्जा मंत्री से बात कर क्रास चेक किया। इसके बाद फोन करने वाले युवक का नंबर सर्विलांस पर लगवाया था।
विज्ञापन


रविवार को लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मोनू उर्फ धीरेश निवासी सुनहरा, बरला के तौर पर हुई है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि चार फरवरी को दिन में युवक ने सीयूजी नंबर पर फोन किया था। उसने थाना गोंडा में दर्ज एक युवती के भागाने के आरोपी को पकड़ने और उसके परिजनों को जेल भेजने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की आवाज और उसके बात करने के लहजे से उस पर शक हुआ। इस पर ऊर्जा मंत्री से बात कर उसने फोन करने के संबंध में पुष्टि की गई तो उन्होंने किसी भी नंबर से फोन करने से इंकार किया। साथ ही इस तरह उनके नाम से फोन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई को कहा। इसके बाद युवक के नंबर को सर्विलांस पर लगवाया गया था। 


रविवार को थाना सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। उसके खिलाफ पीआरओ की ओर से धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुुआ है कि युवती को भगाने के मामले में आरोपी परिवार फोन करने वाले युवक के रिश्तेदार हैं। उसने आपसी रंजिश के तहत उन्हें जेल भिजवाने के लिए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के नाम से फर्जी फोन करने का षड्यंत्र रचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed