{"_id":"66cd6eddbdd21637ea0ff8a3","slug":"man-killed-his-wife-in-aligarh-then-reached-police-station-says-body-is-lying-in-bathroom-2024-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'बाथरूम में पड़ी है लाश, उठवा लो...' मैकेनिक ने इसलिए की पत्नी की हत्या; कई घंटे बाद इस डर से पहुंचा थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'बाथरूम में पड़ी है लाश, उठवा लो...' मैकेनिक ने इसलिए की पत्नी की हत्या; कई घंटे बाद इस डर से पहुंचा थाने
Tue, 27 Aug 2024 12:09 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 27 Aug 2024 12:09 PM IST
सार
अलीगढ़ में एक युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद लाश को बाथरूम डालकर ट्रेन से दिल्ली पहुंच गया, यहां से फिर थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस से उसने कहा कि पत्नी का शव बाथरूम में पड़ा है, उठवा लो।
विज्ञापन
man killed his wife
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के क्वार्सी थाना इलाके के रजा नगर में शनिवार की रात को एक बाइक मैकेनिक ने अपनी पत्नी को पहले चाकू मारा और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को बाथरूम में बंद करके दिल्ली भाग गया। रविवार की आधी रात को क्वार्सी थाने पहुंचा और पुलिस से कहा कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। शव घर में पड़ा है उससे उठवा लो। पुलिस उसे लेकर उसके घर पहुंची और शव को बरामद किया।
कस्बा हरदुआगंज निवासी बाइक मिस्त्री मेहराज का चार वर्ष पहले रजा नगर निवासी नगमा (25) संग निकाह हुआ था। दंपती के तीन वर्ष की बेटी नायरा भी है। चार-पांच माह से मेहराज अपनी ससुराल के पास रजा नगर में किराये पर मकान लेकर पत्नी व बेटी संग रह रहा था। नगमा को पति के किसी अन्य से संबंध होने का शक था।
इसे लेकर दोनों में कहासुनी होती रहती थी। शनिवार देर रात मेहराज जब घर पहुंचा तो फिर किसी बात पर विवाद हो गया। मेहराज ने पुलिस को बताया कि विवाद के दौरान दोनों में मारपीट हो गई। गुस्से में उसने नगमा की गला घोंटकर हत्या कर दी। चाकू से पेट पर भी प्रहार किया। मगर उसकी मौत गला दबाने से हुई।
विज्ञापन
इसके बाद नगमा का शव घर के बाथरूम में बंद किया और घर में बाहर से ताला डाल दिया। बेटी को इलाके में रहने वाली अपनी बहन के घर यह कहकर छोड़ गया कि किसी काम से बाहर जा रहा है। भागने के इरादे से ट्रेन से सीधे दिल्ली पहुंचा। मगर दिल्ली पहुंचकर उसे डर लगा कि किसी न किसी दिन तो पकड़ा जाएगा।

Trending Videos
रविवार रात वह अलीगढ़ लौटा और मध्य रात्रि क्वार्सी थाने पहुंच गया, जहां उसने सरेंडर करते हुए पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया। जानकारी पर पुलिस उसे उसे घर लेकर पहुंची। ससुराल से उसके साले को बुलाया गया, तब घर का दरवाजा खोलकर बाथरूम से शव बरामद किया, शव से बुरी तरह दुर्गंध आ रही थी।
इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार, शव पोस्टमार्टम के बाद मायका पक्ष को सौंप दिया है। साले वाहिद की तहरीर पर मेहराज, उसकी बहन मुमताज, भाई रियाज व इम्तियाज, मां मुन्नी को नामजद कर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें दहेज में बाइक व दो लाख रुपये के लिए परेशान करने और अब हत्या करने का आरोप लगाया है।
घटना की जानकारी आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर दी। शव बरामद कर पोस्टमार्टम आदि की प्रक्रिया की गई। मौके पर फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य संकलित कराए गए हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - अमृत जैन, एएसपी-सीओ तृतीय।
पति नहीं दिखाता था मोबाइल...इसी बात पर होती थी कलह
घटना के बाद सबसे ज्यादा दुखी नगमा का परिवार है। भाई वाशिद व भाभी निशा आदि परिजनों की मानें तो शादी के बाद सब ठीक चल रहा था। मगर कुछ दिन बाद नगमा को अपने पति पर शक हुआ। वह उसका मोबाइल चेक करना चाहती थी। मगर वह दिखाता नहीं था।

इसी बात पर कलह शुरू हुई। कुछ वर्ष पहले मेहराज ने खुद को घर में फंदा लगाकर नगमा पर मारने की कोशिश का आरोप लगाया था। बात महिला थाने तक पहुंची थी। पुलिस के हस्तक्षेप पर समझौता हुआ। इसके बाद से दोनों रजा नगर में किराये के मकान पर आकर रहने लगे थे।
शनिवार रात दस बजे हुई थी ननद-भाभी में बातचीत
भाभी निशा ने बताया कि शनिवार रात दस बजे उसकी और नगमा के बीच मोबाइल पर बातचीत हुई थी। तब तक नगमा ने कुछ नहीं बताया। इसलिए माना जा रहा है कि जो कुछ हुआ। इसके बाद ही हुआ होगा। रविवार रात करीब दो बजे पुलिस मेहराज को लेकर उनके दरवाजे पर पहुंची है। तब पता चला है कि नगमा की हत्या कर दी गई है।

मेहराज के परिवार के पास है बेटी, सभी फरार
इस घटना के बाद नगमा की बेटी अपनी बुआ-चाचा के पास है। नगमा की हत्या की खबर पर ये लोग फरार हो गए हैं। पुलिस इन सभी की तलाश में जुटी है। वहीं नगमा का परिवार बेटी को अपने पास लेना चाहता है।
इस घटना के बाद नगमा की बेटी अपनी बुआ-चाचा के पास है। नगमा की हत्या की खबर पर ये लोग फरार हो गए हैं। पुलिस इन सभी की तलाश में जुटी है। वहीं नगमा का परिवार बेटी को अपने पास लेना चाहता है।