फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   man hanged himself coming live on Facebook in aligarh

अलीगढ़ः फेसबुक पर लाइव आकर युवक ने लगाई फांसी, 18 मिनट तक वीडियो देखते रहे उसके फ्रेंड

Wed, 25 Nov 2020 09:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 25 Nov 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
man hanged himself coming live on Facebook in aligarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के खैर के गांव चौधाना में 26 वर्षीय युवक ने मंगलवार रात फेसबुक पर लाइव आकर फांसी लगा ली। पूरी घटना का लाइव वीडियो तेजी के साथ वायरल हुआ। वीडियो देखकर कुछ लोगों ने घटना की जानकारी युवक के बड़े भाई को दी। जब तक परिजन युवक के पास पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


गांव चौधाना निवासी सचिन सारस्वत पुत्र केशव देव लाल डिग्गी पर विद्युत विभाग में निजी कर्मचारी के रूप में कार्य करता था। वह रोजाना की तरह मंगलवार की शाम अलीगढ़ से लौटकर गांव आया था। घर पर पहले उसने शराब पी। उसके बाद कमरे में बंद होकर फेसबुक पर लाइव आकर फांसी के फंदे पर झूल गया। 
विज्ञापन


करीब 18 मिनट के खुदकुशी के लाइव वीडियो को उसके कई फेसुबक फ्रेंड्स ने देखा। वीडियो देख कुछ लोगों ने सचिन के बड़े भाई संजीव को सूचना दी। संजीव ग्रामीणों के साथ दौड़कर सचिन के मकान पर पहुंचा। कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो सचिन पंखा के सहारे फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक द्वारा फेसबुक लाइव पर जाकर सुसाइड किया गया है। मामले में जांच की जा रही है। जो भी वजह सामने आएंगी। उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। -मोहसिन खान, सीओ खैर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed