{"_id":"63f374f81775a3f3a4039685","slug":"major-jogendra-singh-died-fired-from-a-tank-in-war-against-china-pakistan-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मेजर जोगेंद्र सिंह नहीं रहे, चीन-पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में टैंक से दागे थे गोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मेजर जोगेंद्र सिंह नहीं रहे, चीन-पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में टैंक से दागे थे गोले
Mon, 20 Feb 2023 06:56 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 20 Feb 2023 06:56 PM IST
सार
जोगेंद्र सिंह 84 वर्ष के थे। उनका जन्म सन् 1939 को हुआ था। 1962 में सैनिक के रूप में देश की सेवा में लग गए। उन्होंने 1962 में चीन व 1965 व 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ हुए युद्ध में टैंक से गोल दागने का काम किया था।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त मेजर जोगेंद्र सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टप्पल थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी सेवानिवृत मेजर जोगेंद्र सिंह का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने वर्ष 1962 में भारत-चीन, 1965 व 1971 में भारत-पाक के युद्धों में भाग लिया था। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
एक्स आर्मी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कैप्टन नरेंद्र सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त जोगेंद्र सिंह 84 वर्ष के थे। उनका जन्म सन् 1939 को हुआ था। 1962 में सैनिक के रूप में देश की सेवा में लग गए। उन्होंने 1962 में चीन व 1965 व 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ हुए युद्ध में टैंक से गोले दागने का काम किया था। 18 फरवरी को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
ह्रदय आघात के बाद कोमा में चले जाने पर परिजनों व संगठन के सदस्यों ने जोगेंद्र सिंह को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान रविवार को उनका निधन हो गया। निधन की सूचना पर एक्स आर्मी वेलफेयर सोसाइटी के सैकड़ों सदस्यों ने गांव पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़े भाई विशंभर सिंह ने शव को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन