फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Main temple remains closed, prayer in homes

नवरात्र : मुख्य मंदिर रहे बंद, घरों में रहकर की अर्चना

Thu, 02 Apr 2020 02:16 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
Main temple remains closed, prayer in homes
रामघाट रोड पर जरूरतमंदों को प्रसाद बांटती महिला। - फोटो : AMAR UJALA

नवरात्र के नौवें दिन नवमी पूजा अर्चना शुरू हुई तो शहर की विभिन्न कालोनियों में गुरुवार को भक्ति की बयार बही। मुख्य मंदिर बंद रहे तो कुछ श्रद्धालु आसपास के अन्य मंदिरों में पहुंचे। पूजा स्थल के जौ सिराहे और जरूरतमंदों को प्रसादी बांटते श्रद्धालु नजर आए।

विज्ञापन


कई मंदिरों के बाहर तो कन्या लांगुराओं की भीड़ रही। लोगों ने वहीं पर प्रसादी देकर दक्षिणा दी और आशीर्वाद लिया। इस बीच बच्चों में उचित दूरी का ध्यान नहीं रखा गया। कई श्रद्धालुओं ने मास्क पहनकर पूजा अर्चना की। शहर के रामघाट रोड, जीटी रोड, आगरा रोड की विभिन्न कालोनियों में बने छोटे- छोटे मंदिरों में श्रद्धालु सात से ११ बजे के बीच पूजा पाठ करते हुए दिखे।
विज्ञापन


इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री, फल, सब्जी, दूध, दही, मेवा की खरीदारी की। महिलाओं ने सुबह से ही तैयारियां कर रखी थीं। नौ बजे तक तो कई घरों में पूजन, अग्यारी के बाद कन्या लांगुराओं को प्रसादी खिलाकर व्रत खोला गया। जहां कन्या लांगुरा नहीं पहुंचे, वहां श्रद्धालुओं ने गाय और जरूरतमंदों को खाना और दक्षिणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


११ बजे के बाद घर से निकलने वाले श्रद्धालुओं को फजीहत का सामना भी करना पड़ा। शहर के विभिन्न चौराहों पर लगाए गए बैरियरों पर रोक टोक हुई। पुलिसकर्मियों ने हिदायत देते हुए घर में रहने की सलाह दी। बदलते परिवेश में बदला नजर आया आस्था का रंग अलीगढ़। लॉकडाउन के चलते घर से निकलना खतरे की घंटी है तो कई परिवारों ने वीडियो कालिंग के जरिए पूजा अर्चना की।

कई पंडित फोन से मंत्र पढ़ रहे थे और श्रद्धालुओं से पूजा पाठ व हवन करवा रहे थे। दक्षिणा आनलाइन भी दी गई तो पंडितों ने जरूरतमंद पड़ोसी को भोजन कराने की सलाह दी। शहर के नौरंगाबाद प्रसिद्ध नौ दुर्गा मंदिर से फेसबुक पर लाइव महाआरती, हवन आदि का दौर चला तो श्रद्धालु घर बैठे ही अपनी श्रद्धा जाहिर करने लगे।

Main temple remains closed, prayer in homes
किशनपुर क्षेत्र में एक मंदिर के बाहर बच्चों को प्रसादी बांटती महिलाएं। - फोटो : AMAR UJALA
किशनपुर क्षेत्र में एक मंदिर के बाहर बच्चों को प्रसादी बांटती महिलाएं।

Main temple remains closed, prayer in homes
रामघाट रोड पर मास्क लगाकर एक मंदिर में पूजा करता श्रद्धालु। - फोटो : AMAR UJALA
रामघाट रोड पर मास्क लगाकर एक मंदिर में पूजा करता श्रद्धालु।

Main temple remains closed, prayer in homes
गाय को प्रसाद खिलाती महिला। - फोटो : AMAR UJALA
गाय को प्रसाद खिलाती महिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed