{"_id":"69dc9abd0039e8df4b0969e8","slug":"maid-steals-gold-coins-to-buy-an-iphone-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आईफोन खरीदने के लिए नौकरानी ने उड़ाए सोने के सिक्के, पकड़ी गई, ऐसे की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आईफोन खरीदने के लिए नौकरानी ने उड़ाए सोने के सिक्के, पकड़ी गई, ऐसे की चोरी
Mon, 13 Apr 2026 12:57 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:57 PM IST
सार
घर से करीब सात महीने पहले 24 कैरेट के सोने के तीन सिक्के गायब हो गए। परिवार को जब घर से आभूषण कम होते दिखे तो पहले इसे भूल-चूक समझा, लेकिन 10 अप्रैल को फिर से 24 कैरेट के नौ सिक्के गायब हुए तो शक बढ़ गया।
विज्ञापन
पकड़ी गई नौकरानी और बरामद सोने के सिक्के और नगदी
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के महावीर पार्क मैरिस रोड स्थित एक घर में नाैकरानी ने घर से लाखों कीमत के सोने के सिक्के गायब कर दिए। पुलिस की पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि चोरी उसने अपनी नाबालिग बहन की मदद से आईफोन खरीदने के लिए की थी। करीब सात महीने पहले भी उसने सोने के सात सिक्के चोरी किए थे। दो दिन पहले दोबारा तीन सिक्के चोरी करने पर परिवार को उस पर शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि थाना क्वार्सी क्षेत्र में महावीर पार्क मैरिस रोड निवासी शिखर उत्पल के घर से करीब सात महीने पहले 24 कैरेट के सोने के तीन सिक्के गायब हो गए। परिवार को जब घर से आभूषण कम होते दिखे तो पहले इसे भूल-चूक समझा, लेकिन 10 अप्रैल को फिर से 24 कैरेट के नौ सिक्के गायब हुए तो शक बढ़ गया।
विज्ञापन
परिवार ने पुलिस से शिकायत की। शक की सुई सीधे घर में छोटे बच्चों की परवरिश के लिए आया का काम करने वाली क्वार्सी क्षेत्र की नगला मल्लाह निवासी लवली व उसकी नाबालिग छोटी बहन पर टिक गई। लवली को 10 हजार रुपये महीने पर काम के लिए घर में रखा गया था। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
अगले दिन दोनों काम पर नहीं आई। इस पर पुलिस का शक बढ़ा और फिर से लवली को पकड़कर कड़ी पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। लवली के पास से पुलिस ने 24 कैरेट के 10-10 ग्राम के सात सोने के सिक्के और दो सिक्के बेचकर हासिल किए 2.80 लाख रुपये बरामद किए हैं। उसे जेल भेजा गया है। सीओ के अनुसार इस मामले में एक बाल अपचारी उसकी बहन की भूमिका भी सामने आई है, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।