फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

Fri, 12 Mar 2021 01:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri
श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : CITY OFFICE
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूरा शहर भोले की भक्ति में रम गया। शिवालयों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। बुधवार रात 12 बजे से शुरू हुआ जलाभिषेक बृहस्पतिवार को दिनभर जारी रहा। दोपहर 12 बजे तक खेरेश्वर मंदिर में कदम रखने की जगह नहीं थी। अचलेश्वर मंदिर में 11 बजे तक क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने लाइन लगाकर जलाभिषेक किया। इन दोनों प्रसिद्ध मंदिरों के अलावा शहर के विभिन्न मंदिरों में भी दिनभर मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

पुराने शहर के प्रमुख शिवालय राज राजेश्वर, मंगलेश्वर और नाग नागेश्वर से निकले भगवान शिव के विभिन्न डोले बाजारों में धूम मचाते रहे। जनप्रतिधियों से लेकर अधिकारियों तक इन डोले में शामिल हुए और आशीर्वाद लिया। वहीं, नवविवाहिताओं और संतान प्राप्ति वाली महिलाओं ने शिवालयों पर जेहर भी चढ़ाई।
विज्ञापन

बुधवार देर रात 12 बजे कांवड़ियों के जलाभिषेक से शुरू हुई महाशिवरात्रि की धूम पूरे शहर में देखने को मिली। शहर के सभी शिवालय जयकारों से गूंज उठे। शहर के मंदिरों के साथ गभाना के भूमिया बाबा मंदिर में भी श्रद्धालु पहुंचे। बृहस्पतिवार सुबह नवविवाहिताओं और पहली बार मां बनी महिलाओं ने जेहर चढ़ाई। गाजे-बाजे के साथ महिलाएं जेहर चढ़ाने पहुंचीं। कई महिलाएं टोली में गाते-बजाते हुए मंदिरों पर जलाभिषेक करने पहुंचीं। घर-घर महिलाओं व पुरुषों ने भगवान शिव के लिए उपवास रखा। शाम को शिव आरती के बाद भोग लगाकर प्रसादी ग्रहण की। शहर के प्रमुख मंदिरों और विभिन्न मोहल्लों से शिव की बाराती निकाली गई। बरात/शोभायात्रा में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मंदिरों के आसपास व शहर की सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी व पुलिस के जवान लगातार गश्ती पर रहे। मजिस्ट्रेटों ने हर एक हलचल की रिपोर्ट एडीएम सिटी कार्यालय में दी जाती रही। देर रात तक आस्था का सैलाब उमड़ा। पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाकर लोगों ने एकता और भाईचारे की मिसाल भी कायम की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने शहर में जगह-जगह निकले डोले, किया स्वागत
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हर साल की तरह इस वर्ष भी पुराने शहर के विभिन्न मंदिरों से भगवान शिव का डोला निकाला गया। शहर के मंगलेश्वर महादेव, नाग नागेश्वर महादेव, राज राजेश्वर महादेव मंदिर से निकाले गए डोले में बैंड-बाजों की धुन पर थिरकते भक्तों ने शोभायात्रा को भक्तिमय रंग में रंग दिया। जगह-जगह लोगों ने डोले का फूल चढ़ाकर स्वागत किया। भक्तों को जलपान कराया। महिलाओं-बच्चों ने भी डोले में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बम-बम भोले के जयकारों से पूरा शहर भोलेमय हो गया।
शहर के सासनी गेट इलाके के जयगंज स्थित मंदिर मंगलेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में महाशिवरात्रि बहुत ही धूमधाम से मनाई गई। रात्रि 12 बजे से ही मंदिर प्रांगण में भक्तों की लंबी कतारें जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक के लिए लगी रहीं। दोपहर में भगवान शिव का डोला मंदिर से निकला। साथ ही नागेश्वर महादेव मंदिर और राज राजेश्वर महादेव मंदिर से शिव का डोला निकाला गया। मंदिरों से निकाले यह डोले रास्ते में एक हो गए। इनमें शिव-पार्वती सहित राधा-कृष्ण, काली माता का डोला बैंड-ढोल के साथ निकला था। शोभायात्रा गली मंगलेश्वर, गौरांग कुटीर, पीपल वाली गली, जयगंज, सब्जी मंडी, सराय बाला, राजकीय इंटर कॉलेज, सराय मानसिंह, के पी इंटर कॉलेज से आगरा रोड व सासनी गेट से होते हुए वापस जयगंज में खत्म हुई। इसके बाद तीनों मंदिरों में भव्य महाआरती हुई। शोभायात्रा का रास्ते भर लोगों ने फूलों से स्वागत किया। जगह-जगह जलपान की व्यवस्था रही।
पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, एटा सांसद राजू भैया के बेटे ने उतारी आरती
मंगलेश्वर महादेव मंदिर से निकाले गए प्राचीन शिव डोले का शुभारंभ पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह, बेटे अभिमन्यु सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, शहर विधायक संजीव राजा, एटा सांसद राजू भैया के बेटे सौरभ सिंह, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने आरती उतारकर किया।
वहीं, महाशिवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने के लिए जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह व एसएसपी मुनिराज जी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। विभिन्न कार्यक्त्रस्मों में शामिल भी हुए और क्षेत्रीय लोगों से बातचीत की। लोगों ने उनका स्वागत सम्मान किया। पुराने शहर के डोले में पीयूष साराभाई, राज सक्सेना, सुमित शिब्बो, राहुल पंडित, विकास मूर्ति, हितेंद्र उपाध्याय, भारतेंदु पंडित, अशोक माहेश्वरी, दीपक सराफ, ऋषि वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, अमित पंडित, यतेंद्र वार्ष्णेय, महेश पाठक, राजा शर्मा, नितिन गोयल, आशीष वार्ष्णेय, डॉ. संजीव, संजीव सक्सेना, ललित शर्मा, धीरज अग्रवाल, शिव शंकर सारस्वत, मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
आर्य समाज की निकली शोभायात्रा
आर्य समाज ने महाशिवरात्रि के मौके पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। शुभारंभ शहर विधायक संजीव राजा ने किया। इस कार्यक्त्रस्म में गुरुकुल गंगीरी, ब्रह्मचारी एवं साधु आश्रम गुरुकुल की छात्राओं ने वेदालंकार में भाग लिया। इस मौके पर जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के पदाधिकारी रविकर आर्य, राजेंद्र पथिक, रामकिशन शर्मा, भूदेव प्रसाद, अशोक भारद्वाज बिजेंद्र बालियान, प्रेमपाल आर्य आदि मौजूद रहे।

स्फटिक शिवलिंग पर भक्तों ने किया जलाभिषेक
हरदुआगंज के मोहल्ला बोहरान स्थित प्राचीन द्वारिकाधीश महाराज मंदिर में भगवान शिव के स्फटिक शिवलिंग पर भक्तों ने जलाभिषेक किया। पंडित अरुण कुमार पांडे ने बताया कि स्फटिक शिवलिंग सफेद, पारदर्शी, कांच के समान चमकदार होता है। स्फटिक शिवलिंग पर जलाभिषेक से किसी भी प्रकार का रोग या परेशानी नहीं आती है। स्फटिक शिवलिंग की आराधना तथा पूजन सभी सौभाग्यों को देने वाला है। इस शिवलिंग के पूजन से दरिद्रता, शोक, रोग समाप्त हो जाते हैं। लक्ष्मी अपने पूर्ण स्वरूप में विराजमान होती हैं। इस दौरान प्रहलाद अग्रवाल, रिंकी, एकता, शिवि, मधु, शांति देवी, उमेश कुमार, माही, सिया, मयंक संजय शर्मा, आकाश आदि ने जलाभिषेक कर पुण्य लाभ कमाया।

श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर में दुग्धाभिषेक करते श्रद्धालु।

श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर में दुग्धाभिषेक करते श्रद्धालु।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed