फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mahashivratri

महाशिवरात्रि : खेरेश्वर मंदिर में उमड़ेगा सैलाब

Thu, 24 Feb 2022 01:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri
खेरेश्वर महादेव मंदिर। - फोटो : CITY OFFICE
महाशिवरात्रि के मौके पर खेरेश्वर मंदिर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ेगा। हजारों की संख्या में पहुंचने वाली भीड़ को संभालने के लिए मंदिर समिति ने प्रशासन से रात 12 बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक आरएएफ फोर्स मांगी है, जबकि मंदिर समिति की तरफ से 200 सेवादार लगाए जाएंगे। 31 सीसीटीवी कैमरों से भीड़ पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा भीड़ से संपर्क बनाने के लिए पूछताछ कक्ष के साथ माइक-साउंड की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

बता दें कि खेरेश्वर मंदिर में रात 12 बजे से ही जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों की भीड़ लग जाती है। सुबह चार बजे तक तो हजारों कांवड़िये जल चढ़ाते हैं। जबकि दिनभर लोगों का आवागमन जारी रहता है। इसके अलावा सुबह चार बजे से स्थानीय श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। दिनभर मंदिर में मेले जैसा माहौल रहता है। जलाभिषेक के साथ-साथ श्रद्धालु भंडारा आदि भी करते हैं। कोरोना काल के बाद दूसरी बार मंदिर जाने की अनुमति मिली हुई है और कोरोना संक्रमण का खतरा भी आसपास नहीं दिखाई दे रहा है। इसीलिए मंदिर समिति मानकर चल रही है कि इस बार भोले के भक्तों की संख्या पिछले सालों के मुकाबले अधिक रहेगी। इसीलिए विभिन्न चरणों में 200 सेवादार भीड़ को संभालने का काम करेंगे। 31 सीसीटीवी कैमरों से संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाएगी। जबकि प्रशासन ने सादा वर्दी और वर्दी में विभिन्न पुलिसकर्मियों को तैनात करने की योजना बनाई है। महाशिवरात्रि पर शहर के अंदर यातायात डायवर्ट करने की भी योजना चल रही है। खेरेश्वर मंदिर में भीड़ के चलते खेरेश्वर चौराहे से ही चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। जबकि रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक भीड़ अधिक रहती है और भगदड़ मचने की संभावना रहती है। इसीलिए मंदिर समिति ने प्रशासन से इस दौरान आरएएफ फोर्स की डिमांड की है।
विज्ञापन

कीमती सामान न लाएं और बच्चों की जेब में रखें पर्ची
- खेरेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष ठा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि शिवरात्रि पर भीड़ बहुत होती है। इसीलिए कोई भी व्यक्ति घर से कीमती सामान लेकर मंदिर न आए। अगर आ रहे हैं तो बारी-बारी से एक दूसरे को मंदिर के बाहर सामान पकड़ाकर दर्शन करें। क्योंकि भीड़ में अनहोनी होने की संभावना रहती है। वहीं अगर भीड़ अधिक है तो लोगों से अपील है कि अपने बच्चों को संभालकर रखें। अगर भीड़ में बच्चों को ले जा रहे हैं तो जेब में पर्ची रखें। वहीं अगर आपके साथ कोई साथी नहीं है और कीमती सामान है तो उसे कार्यालय में जमा कराकर जाएं। किसी भी अनहोनी के लिए श्रद्धालु स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साफ-सफाई के साथ हुई रंगाई-पुताई
- खेरेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि से पहले साफ-सफाई के साथ रंगाई पुताई का काम अंतिम चरण में है। जरूरत वाली इमारतों की मरम्मत भी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed