{"_id":"67024d9e782e93abee0e6a9b","slug":"maharaja-agrasen-shobha-yatra-in-aligarh-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दिव्य रथ पर सवार होकर आज निकलेंगे महाराजा अग्रसेन, 75 जगह बनाए स्वागत द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दिव्य रथ पर सवार होकर आज निकलेंगे महाराजा अग्रसेन, 75 जगह बनाए स्वागत द्वार
Sun, 06 Oct 2024 02:13 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 06 Oct 2024 02:13 PM IST
सार
महाराजा अग्रसेन जयंती पर समाज के अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें बांके बिहारी बंसल, वयोवृद्ध में अशोक अग्रवाल, समाज सेवा में राजेश अग्रवाल, चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. विपिन गोयल, शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. नेहा अग्रवाल, विधि क्षेत्र में एडवोकेट रोहिताश अग्रवाल व आधिकारिक क्षेत्र में श्याम सुंदर अग्रवाल को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
आगरा रोड पर बना प्रवेश द्वार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन के 5148वीं जयंती महोत्सव पर आज 6 अक्टूबर को श्री अग्रवाल युवा संगठन के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली जाएगी। 5 अक्टूबर देर रात तक रसलगंज स्थित अग्रसेन चौक पर इसकी तैयारियां होती रहीं। इस बार पूरे चौक को फिरोजी रंग से सजाया गया है। शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा करने के लिए पूरे शहर में करीब 75 स्वागत द्वार बनाए गए हैं।
विज्ञापन
जयंती संयोजक नवीन अग्रवाल ने बताया कि अग्रसेन चौक पर सुबह आठ बजे हवन होगा। इसके मुख्य यजमान अजय अग्रवाल और नमिता अग्रवाल होंगे। अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल ने बताया कि सुबह 10 बजे से अभिनंदन समारोह होगा। महामंत्री प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि सुबह 11 बजे अग्रज्योति पत्रिका का विमोचन सांसद गाजियाबाद अतुल गर्ग करेंगे।
विज्ञापन
ऋषभ गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में देश भर के औद्योगिक एवं राजनीतिक अग्रबंधु शिरकत करेंगे। शरद बंसल ने कहा कि अभिनंदन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भाजपा राजेश अग्रवाल व नोएडा के प्रमुख निर्यातक नवीन अग्रवाल करेंगे। मोहित अग्रवाल ने बताया कि दोपहर एक बजे से महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा को महापौर अलीगढ़ प्रशांत सिंघल हरी झंडी दिखाएंगे। इस बार धर्म समाज कॉलेज पर राजतिलक मंच बनाया गया है, जहां श्री अग्रसेन महाराज की आरती एवं राजकुमारों का तिलक कर स्वागत होगा।
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अग्र बंधु होंगे सम्मानित
महाराजा अग्रसेन जयंती पर समाज के अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें अग्र विभूति के रूप में बांके बिहारी बंसल, वयोवृद्ध में अशोक अग्रवाल, समाज सेवा में राजेश अग्रवाल, चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. विपिन गोयल, शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. नेहा अग्रवाल, विधि क्षेत्र में एडवोकेट रोहिताश अग्रवाल व आधिकारिक क्षेत्र में श्याम सुंदर अग्रवाल को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा आधिकारिक क्षेत्र में पंकज गोयल मुख्य निदेशक विद्युत विभाग, विशेष सहयोग सम्मान में महेश अग्रवाल, मधु अग्रवाल, रितिमा मित्तल, राकेश मित्तल, प्रशांत पटनायक को सम्मानित किया जाएगा।