{"_id":"65564910ddb2748653078947","slug":"mahamandaleshwar-prabodhanand-giri-said-in-aligarh-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी बोले, एएमयू आतंक का अड्डा, बुलडोजर चढ़ा देना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी बोले, एएमयू आतंक का अड्डा, बुलडोजर चढ़ा देना चाहिए
Thu, 16 Nov 2023 10:23 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 16 Nov 2023 10:23 PM IST
सार
हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी ने अलीगढ़ में कहा कि आतंक का अड्डा बताया है। ऐसे विश्वविद्यालय पर बुलडोजर चढ़ा देना चाहिए। उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी पर भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी पत्रकारों को संबोधित करते हुए
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी ने 16 नवंबर को अलीगढ़ में एएमयू (अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय) को लेकर फिर से एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने बीते दिनों आईएसआईएस से संबंध रखने पर पकड़े गए संदिग्धों का एएमयू से गहरा संबंध होने पर कड़ा आक्रोश जताते हुए उसे आतंक का अड्डा बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे विश्वविद्यालय पर बुलडोजर चढ़ा देना चाहिए। उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी पर भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नरी स्थित सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में उन्होंने एएमयू से पढ़कर निकले छात्रों के आतंकी गुटों से संबंध रखने के प्रश्न के जबाव में कहा कि एएमयू अब आतंक का अड्डा बन गया है। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग रखी कि यूपी को आतंकवाद से बचाना है तो ऐसे विश्व विद्यालय पर सरकारी बुलडोजर चला देना चाहिए। मैंने हमेशा कहा है कि एएमयू आतंक का अड्डा है, इसे खत्म कर देना चाहिए।
विज्ञापन
इतना ही नहीं जिन्ना की तस्वीर को हटाकर उसे पाकिस्तान भेज दें। महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी ने स्वामी प्रसाद मौर्य के माता लक्ष्मी पर दिए गए बयान को लेकर कहा कि सत्ता चली जाने का उन्हें दुख है, इसलिए वे इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने स्वामी प्रसाद के बयान का समर्थन पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी द्वारा करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी देश में मुखालफत करते हैं।
उन्होंने कहा कि भारत में ही मुस्लिम राष्ट्रपति एवं उप राष्ट्रपति बन सकता है। किसी दूसरे देश में हिंदू को यह पद मिल जाए तो बताएं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा जिस विवि से छात्र आंतकी बन रहे हैं उसके पूर्व वीसी तारिक मंसूर का भाजपा में शामिल होना, एमएलसी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनना दुर्भाग्य है। इसको लेकर वे संघ एवं भाजपा नेताओं से बातचीत करेंगे।