फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mahabali's claw came under the jurisdiction of Medical College Road

महाबली के पंजे की जद में आया मेडिकल कॉलेज रोड

Tue, 01 Jan 2019 02:27 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Tue, 01 Jan 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
Mahabali's claw came under the jurisdiction of Medical College Road
जेएन मेडिकल कॉलेज रोड स्थित परचम पार्टी कार्यालय पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : Amar Ujala
सेंटर प्वाइंट, समद रोड के बाद सोमवार को महाबली के पंजे के जद में जेएन मेडिकल कॉलेज रोड रहा। कॉलेज के पास स्थित मेडिकल स्टोर तोड़ने के साथ ही अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत हुई।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान टीम जकरिया मार्केट पहुंची। टीम ने जकरिया मार्केट के दुकानदारों को वाहन व ढकेल हटवाने की हिदायत दी। इसके बाद जकरिया ड्रग्स दुकान पर महाबली गरजा।
विज्ञापन


फिर निजाम मेडिकोज समेत अतिक्रमित दुकान व बढ़े टिन शेड, छज्जा तोड़ा। इसके बाद आफाक अहमद के मकान का छज्जा तोड़ा। छज्जे पर बने शौचालय को तोड़ दिया। आईटीएस सुपर स्पेशलयिटी एंड हॉस्पिटल का सजावटी पिलर व सड़क पर लगीं इंटरलॉकिंग ईंटें महाबली ने निकाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेहान फिरोज हॉस्पिटल की दीवार तोड़ दी। ज्यादातर टिन शेड व नेम फ्लेक्स बोर्ड उखाड़ा गया। डॉ. वारसी, कांग्रेस महानगर के पूर्व अध्यक्ष वसीम अहमद सहित अन्य की दीवारें गिरा गिरा दी गईं।

वहीं, दूसरी साइड पर लोग खुद ही अपनी दुकान, मकान व दीवार तोड़ रहे थे। इस दौरान एडीएम सिटी एसबी सिंह, एसीएम द्वितीय रेनू सिंह, उप नगर आयुक्त रंजीत सिंह और सीओ-3 पंकज श्रीवास्तव मय पुलिस फोर्स मौजूद रहे।

रात में ही हो गया था चिह्नांकन
दोदपुर चौराहे से लेकर जेएन मेडिकल कॉलेज तक बने मकान और दुकानों पर रविवार रात को ही तोड़ने के लिए जिला प्रशासन व नगर निगम की टीम ने निशान लगा दिया था। जब सुबह (सोमवार) लाल निशान मकान और दुकानों पर देखा तो वे परेशान हो गए। 

मकानों व दुकानों को खुद तोड़ा
दोदपुर चौराहे से लेकर जेएन मेडिकल कॉलेज तक लोगों ने अपने मकान व दुकान को खुद ही तोड़ा। दोपहर करीब 12 बजे दोदपुर चौराहा पर स्थित छोटे भाई पान वाले, जुम्मा पान वाले, बल्लो मिठाई वाले, राशिद इंवर्टर, रामबाबू गैस वाले आदि ने अपनी दुकान को तोड़ना शुरू कर दिया।

नोटिस नहीं मिला, कर दी कार्रवाई : वसीम
कांग्रेस महानगर के पूर्व अध्यक्ष वसीम अहमद खान ने कहा कि बिना नोटिस के कार्रवाई कर दी गई, जो न तो न्यायसंगत और न ही इंसानियत। 

मोहलत मिलनी चाहिए थी लोगों को : सुहेब
अल्पसंख्यक मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष मोहम्मद सुहेब खान ने कहा कि मकान व दुकान तोड़ने से पहले जिला प्रशासन को लोगों को मोहलत देना चाहिए था।

बस ऑपरेटर्स यूनियन ने किया स्वागत 
बस अड्डों को शहर से बाहर करने के बाद स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर की प्रमुख सड़कों एवं चौराहों से अतिक्त्रस्मण हटवाने के अभियान का अलीगढ़ पहासू बस ऑपरेटर्स यूनियन ने डीएम और एसएसपी का स्वागत किया। डीएम चंद्र भूषण सिंह व एसएसपी अजय कुमार साहनी ने कहा है कि जनहित में शहर को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है ताकि यातायात व्यवस्था को सुगम किया जा सके। इस मौके पर यूनियन की ओर से अध्यक्ष मकसूद अली, असद खान, आमिर खान, प्रदीप शर्मा, आमिर, अजहर, वसीम, कांता प्रसाद शर्मा, बिलाल, शमीम अहमद और नाहर सिंह आदि मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट पर रालोद का प्रदर्शन
बिना नोटिस और समय दिए व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर चलाने के खिलाफ रालोद ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया। रालोद नेता जियाउर्रहमान ने राज्यपाल से प्रशासन की मनमानी व तानाशाही को रोकने की मांग की। यहां प्रतीक चौधरी, मंडल महासचिव अनीस चौहान, मंडल अध्यक्ष डॉ. इरफान, मंडल महासचिव अनीस चौहान, संजीव चौधरी, शैलेश रावत, बाबू अली, संजीव सूर्यवंशी, ज्ञान सिंह चौधरी, बलराम चौधरी मौजूद रहे। 

कब्जा करवाने वाले अफसरों पर एफआईआर कब..?
उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव नितिन मुकेश गोकर्ण के आदेशानुसार एडीए और आवास विकास परिषद से नक्शा पास कराने, निर्माण कराने के दौरान होने वाले अवैध निर्माण के लिए संबंधित एई और जेई जिम्मेदार है।
 ऐसे एई और जेई के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराने की सख्त कार्रवाई होगी। संबंधित एई और जेई का पटल और कार्य क्षेत्र बदलने या स्थानांतरण होने की सूरत में गूगल मैप से उसके कार्यक्षेत्र की पूरी मैपिंग रिपोर्ट तैयार होगी। इसके बाद ही चार्ज बदलेगा। चार्ज संभालने वाले नये अधिकारी को गूगल मैप के अनुसार पूरा क्षेत्र बताया और समझाया जाएगा। जिससे ये तय होगा कि किस अधिकारी के कार्यकाल में कहां और कितना अवैध निर्माण हुआ। एडीए के एक्सईएन डीएस भदौरिया ने बताया कि अलीगढ़ में भी इसकी तैयारी हो रही है। जिलाधिकारी एवं एडीए उपाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर लखनऊ की एक कंपनी से पूरी मैपिंग कराई जाएगी। इसके बाद एई जेई के कार्यकाल के दौरान हुए अवैध कब्जों का चिन्हांकन कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। 

सेंटर प्वाइंट पर दस फुट और हटेगा अतिक्रमण
नगर निगम की कार्रवाई के बाद अब सेंटर प्वाइंट, समद रोड, मैरिस रोड और स्टेशन रोड के व्यापारियों में एडीए की कार्यवाही का खौफ  है। इन क्षेत्रों में रविवार को एडीए अफ सरों ने चिन्हांकन शुरू कर दिया। एक्सईएन डीएस भदौरिया ने बताया कि सड़क पर रोड वाइंडिंग की जगह में जो भी निर्माण किया गया है। वह अवैध है उसे ध्वस्त किया जाएगा। इसके अलावा निर्माण करने से पहले नियमानुसार दस फु ट तक फ्रं ट बैक छोड़ना होता है। वर्ष 1981 में एडीए के गठन के बाद से इस इलाके में जो निर्माण नियमानुसार नहीं हुए हैं उन पर कार्रवाई होगी। इससे पूर्व में बनी इमारतों पर नियम लागू नहीं होगा। इधर, उप नगर आयुक्त रंजीत सिंह ने कहा है कि समद रोड और मैरिस रोड पर बने व्यवसायिक भवनों में नियमों का पालन नहीं हुआ। अगर इनके नक्शे चेक कराए जाए तो अधिकांश निर्माण मनमाने ढंग से किए गए हैं। जिनको हटाना जरूरी है। 

व्यापारियों के नुकसान की भरपाई कराने को कमेटी बनाई
सेंटर प्वाइंट अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारियों को हुए नुकसान की भरपाई कराने के लिए सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल ने छह सदस्यीय कमेटी बनाई है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक बगाई ने कहा है कि प्रशासन द्वारा सेंटर पांइट मार्केट में की गई बर्बर कार्यवाही की जितनी निंदा की जाए कम है। सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल की संवेदना और सहानुभूति अपने व्यापारी भाइयों के साथ है। व्यापार मंडल ने अपने पीड़ित व्यापारी भाइयों की मदद के लिए एक कमेटी बनाई है जिसमें छह प्रमुख व्यापारी अन्य व्यापारियों की मदद के लिए चंदा जुटाएंगे। छह लोगों में राजीव अग्रवाल. रेमंडस शोरूम, सुरेश वढेरा विकास स्वीट्स, कुलसुमन गोयल कुलसुमन आर्केड, दिनेश गुप्ता दिनेश ज्वैलर्स, राजकुमार गुप्ता शीशमहल शोरूम और विजय अग्रवाल सोनी ज्वैलर्स शामिल हैं। 

सिंगसन बिल्डिंग की चार दुकानों पर महाबली का झपट्टा 
 महाबली (जेसीबी मशीन) के मजबूत पंजे से समद रोड स्थित सिंगसन बिल्डिंग की चार दुकानें तहस-नहस हो गई। महाबली का हमला झेल चुके राजमंदिर वाले बिल्डिंग पर दूसरे दिन भी महाबली चलाने का प्रयास किया गया लेकिन दुकानदारों के विरोध के कारण कामयाबी नहीं मिली।
समद रोड पर सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सिंगसन बिल्डिंग के चार दुकानों सत्यम एजेंसी, चित्र मंदिर स्टूडियो, कुमार इलेक्ट्रीक तथा मोबाइल एवं उत्तम च्वायस मोबाइल को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में तहस-नहस कर दिया गया। जेसीबी मशीन किराये पर भवन स्वामी ओपेश अग्रवाल द्वारा मंगवाए गए थे। दुकानदार एवं भवन स्वामी के बीच पहले से विवाद चल रहा है। इसके अतिरिक्त राज मंदिर बिल्डिंग के दुकानों पर भी दूसरे दिन जेसीबी मशीन चलाने की कोशिश की गई लेकिन दुकानदारों के विरोध के कारण संभव नहीं हो सका। दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम द्वारा लगाए गए निशान के आगे बुलडोजर नहीं चलने देंगे। बीच-बीच में दुकानदार व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। कुछ दुकानदार स्वयं अपने भवन को तुड़वा रहे हैं। सेंटर प्वाइंट से लेकर रामघाट रोड तक (समद रोड) अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान महाबली द्वारा तोड़े गए भवन एवं बाउंड्री के अवेशष बिखरे पड़े हैं। तोड़फोड़ के कारण समद रोड में हर तरफ धूल उड़ रहे हैं।

ओपेश अग्रवाल अनशन पर बैठे
सिंगसन बिल्डिंग के ओपेश अग्रवाल अनशन पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि पुलिस संरक्षण में उनके भवन में स्थित चारों दुकानों को तोड़वाया गया। दुकानों से सामान निकालने के लिए दुकानदारों को एक घंटे का समय दिया गया। बाद में अधिकारियों ने पता नहीं क्यों काम रुकवा दिया। उनका कहना है कि नगर निगम द्वारा लगाए गए निशान के आगे छह फुट तक एडीए खाली कराने की बात कर रही है। अभियान अभी चल रहा है, इसलिए एडीए आकर स्वयं निर्धारित स्थल तक के अतिक्रमण को ध्वस्त कर दे या ध्वस्त कराने की अनुमति दें। उनका कहना है कि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो परिवार के साथ आत्मदाह करेेंगे। ओपेश अग्रवाल का यह भी आरोप है कि जब वह दुकान तोड़वा रहे तो कुछ किरायेदारों ने मजदूरों पर पत्थर फेंक कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। दूसरी तरफ व्यापारियों ने धरना देकर नगर निगम द्वारा लगाए गए निशान के आगे कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। भवन स्वामी एवं दुकानदारों के बीच के विवाद को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों का टेंशन बढ़ गया है।


रसलगंज में की तोड़फोड़ तो होगा विरोध : भाकपा 
अलीगढ़। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मोहल्ला रसलगंज व आसपास के दुकानदारों की बैठक मछली वाली की मजहर बिल्डिंग में की। अध्यक्षता वाजिद हुसैन ने की व संचालन इकबाल मंद ने किया। सभा में जिला प्रशासन के संभावित अतिक्रमण हटाओ अभियान पर विचार किया गया। प्रस्ताव में कहा कि यदि जिला प्रशासन ने रसलगंज, आसपास के बाजारों में तोड़फोड़ की, तो उसे भाकपा के कार्यकर्ताओं व दुकानदारों का विरोध का सामना करना पड़ेगा। बैठक में मो. चमन, सगीर अहमद, जहीर अली, राजीव अग्रवाल, आसिम खां, राशिद अली, आबिद अहमद, मोहम्मद नासिर अली, संजय शर्मा, तौफीक अंसारी आदि मौजूद रहे।   ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed