फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Maha Shivratri will be special for four zodiac signs

Maha Shivratri: 300 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, महा शिवरात्रि पर इन चार राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला

Thu, 07 Mar 2024 07:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 07:19 PM IST
सार

ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस बार शिवरात्रि पर 300 वर्षों के बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है। महा शिवरात्रि पर चार राशियों की किस्मत खुल जाएगी। शिवरात्रि सुख, सुविधा और समृद्धि को बढ़ाने वाली सिद्ध होगी।

विज्ञापन
Maha Shivratri will be special for four zodiac signs
राशि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महा शिवरात्रि इस बार 8 मार्च को है। ज्योतिष के अनुसार इस बार महा शिवरात्रि पर 300 साल बाद दुर्लभ योग बन रहा है। साथ ही चार राशियां ऐसी हैं, जिनकी महा शिवरात्रि पर किस्मत खुलने वाली है। उनके लिए शिवरात्रि सुख, सुविधा और समृद्धि को बढ़ाने वाली सिद्ध होगी।

विज्ञापन


अवस्थी ज्योतिष संस्थान के आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी ने कहा कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन माह की कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार 8 मार्च को है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस बार शिवरात्रि पर 300 वर्षों के बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है। श्रवण नक्षत्र के बाद धनिष्ठा नक्षत्र, शिवयोग, गर-तरण, मकर, कुंभ राशि भी चंद्रमा की साक्षी रहेगी। कुंभ राशि में सूर्य, शनि, बुध का युति संबंध रहेगा। ये योग 300 साल में एक या दो बार बनते हैं। जब नक्षत्र, योग और ग्रहों की स्थिति केंद्र त्रिकोण से संबंध रखते हैं। आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी ने बताया कि महा शिवरात्रि पर चार राशियों की किस्मत खुल जाएगी। शिवरात्रि सुख, सुविधा और समृद्धि को बढ़ाने वाली सिद्ध होगी।
विज्ञापन

आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं चार राशि
मेष राशि
मेष राशि के लिए महाशिवरात्रि बहुत ही शुभ होने वाली है। नौकरी और करियर में उन्नति होगी। आपके कार्य, व्यवहार और योग्यता से लोग प्रभावित होंगे। यदि व्यापारी हैं, तो तगड़ा मुनाफा कमाने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। घर परिवार में तालमेल रहेगा और माहौल सुखद रहेगा।  

मिथुन राशि
मिथुर राशि वालों के लिए यह महाशिवरात्रि सुख, सुविधा और समृद्धि को बढ़ाने वाली सिद्ध होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। यात्रा के योग हैं। नौकरी में नए ऑफर मिल सकते हैं। वेतनवृद्धि और पदोन्नति के प्रबल योग हैं। 


सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि संबंधों को मजबूत करने वाली सिद्ध होगी। नौकरी और व्यापार में भाग्य हर कदम पर आपका साथ देगा। आप अपनी बुद्धि के बल पर सफलता हासिल करने में कामयाब होंगे। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ होगा। यह समय लाभ कमाने का है।  
 
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व धनलाभ देने वाला सिद्ध होगा। आप अपनी सभी मनोकामनाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे। आपकी नौकरी में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वेतनवृद्धि के साथ ही बोनस भी मिल सकता है। लंबी यात्रा के योग भी हैं। व्यापारी हैं तो लाभ में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed