फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   magistrate appoint fo control corona cases

कोविड संक्रमण पर काबू के लिए थानावार मजिस्ट्रेट तैनात

Sun, 04 Apr 2021 01:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
magistrate appoint fo control corona cases
तेजी से फैल रहे कोविड संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए थानावार मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। थानावार बनी तीन सदस्यीय टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी व नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर शामिल हैं। इन टीमों को लगातार भ्रमणशील रहकर कोविड संक्रमण के मामलों, मरीज मिलने पर अस्पताल पहुंचाने, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई एवं सफाई से लेकर अन्य मामलों पर नजर रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

एडीएम सिटी राकेश मालपाणी ने बताया कि थानावार गठित टीमों में थाना सिविल लाइन में एसीएम द्वितीय अंजुम बी के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर बहादुर सरोज व सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल, थाना गांधीपार्क में अपर उप जिला मजिस्ट्रेट संदीप केला, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार व सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल सिंह, थाना बन्ना देवी में अपर नगर मजिस्ट्रेट कुंवर बहादुर सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रभु कुमार व सेनेटरी इंस्पेक्टर बिशन सिंह, कोतवाली में सिटी मजिस्ट्रेट विनीत सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत व सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रदीप, देहली गेट में एसएलओ संजीव ओझा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृपा शंकर व सेनेटरी इंस्पेक्टर रमेशचंद्र, थाना क्वार्सी में तहसीलदार कोल जयप्रकाश, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमवीर व सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रलक्षा मनवाल, थाना सासनीगेट में नायब तहसीलदार मनीष के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद यादव व सेनेटरी इंस्पेक्टर रामजीलाल को तैनात किया गया है। सभी को विदेश अथवा देश के अन्य राज्यों से आए लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed