फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Madrasa teacher service terminated

Aligarh News: मदरसा शिक्षक की सेवा समाप्त, दामाद को प्रधानाचार्य ने दे दी थी अवैध नियुक्ति

Fri, 21 Jul 2023 02:56 AM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 21 Jul 2023 02:56 AM IST
सार

तत्कालीन प्रधानाचार्य ने अपने पद का दुरुपयोग कर अपने दामाद अंसार अहमद को बतौर शिक्षक नियुक्त किया था। इसमें वित्तीय अनियमितताएं भी हुईं। इसलिए अवैध नियुक्ति के मामले में अंसार अहमद की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी है।

विज्ञापन
Madrasa teacher service terminated
मदरसा प्रतीकात्मक - फोटो : Twitter

विस्तार

मदरसा इस्लामिया अरबिया जामा मस्जिद के शिक्षक अंसार अहमद की सेवा समाप्त कर दी गई। उन्हें नियमों की अनदेखी करके नियुक्ति दी गई थी। इसकी शिकायत प्रवीण कुमार ने जनसुनवाई पोर्टल पर की थी। मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की गई थी।

विज्ञापन


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पत्र के अनुपालन में मदरसा प्रबंध समिति ने चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी। जांच समिति व प्रबंध समिति ने स्वयं पत्रावली आदि का अवलोकन किया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। 9 जुलाई 2023 को प्रबंध समिति की बैठक हुई। 18 जुलाई 2023 को अवैध नियुक्ति को निरस्त करके अंसार अहमद की सेवा समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन


प्रबंधक शकील अहमद ने कहा कि प्रकरण उनके कार्यकाल का नहीं है। इसमें जांच कराई गई थी, जिसमें यह मामला सही पाया गया। तत्कालीन प्रधानाचार्य ने अपने पद का दुरुपयोग कर अपने दामाद अंसार अहमद को बतौर शिक्षक नियुक्त किया था। इसमें वित्तीय अनियमितताएं भी हुईं। इसलिए अवैध नियुक्ति के मामले में अंसार अहमद की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है और संबंधित विभाग को सेवा समाप्त की संस्तुति कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed