फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Madrasa board examinations will be held at eight centers from today

अलीगढ़ : आठ केंद्रों पर आज से होंगी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं

Sat, 14 May 2022 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Madrasa board examinations will be held at eight centers from today
जिले के आठ केंद्रों पर शनिवार से मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं दो पालियों में संपन्न होंगी। यहां आलिम, कामिल व फाजिल के कुल 2649 परीक्षार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। परीक्षाओं को लेकर अल्पसंख्यक विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी स्मिता सिंह के अनुसार, जिले में करीब 125 मदरसे संचालित हैं, जिसमें चार सरकारी एवं अन्य मान्यता प्राप्त निजी मदरसे हैं। उन्होंने बताया कि शासन ने मदरसों में परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसमें आलिम (हाईस्कूल सेकेंडरी व इंटर सीनियर सेकेंडरी), कामिल ग्रेजुएशन व फाजिल एमए की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो पालियों में होने वाली परीक्षाओं में 2649 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली पाली सुबह आठ बजे से 11 बजे तक होगी। इसमें हाईस्कूल की परीक्षा होगी। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच तक होगी। इसके लिए जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें नगर निगम में छह, छर्रा व अतरौली क्षेत्र में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 23 मई को अंतिम परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed