{"_id":"5a15d6174f1c1b59678bd890","slug":"madhukar-seeking-votes-with-promise-to-change-the-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"हालात बदलने के वादे के साथ वोट मांग रहे मधुकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हालात बदलने के वादे के साथ वोट मांग रहे मधुकर
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
वकीलों से वोट मांगते कांग्रेस प्रत्याशी मधुकर शर्मा।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकाराम बिल्डिंग आगरा रोड पर कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी मधुकर शर्मा के निवास के बाहर फार्च्यूनर कार नंबर यूपी 81-एजे 8181 तैयार खड़ी थी। ड्राइवर विक्रम सुबह पौने सात बजे आ गया था। गाड़ी साफ करने के बाद उसने कांग्रेस का तिरंगा सेट किया। पहनाने के लिए अलग से फूल-मालाएं, चाय का थर्मस, लंच बाक्स, लंच पैकेट, पानी की बोतलें, दवाइयां, तिरंगे दुपट्टे, बिल्ले, झंडे और कुछ प्रचार सामग्री कार की सबसे पिछली सीट के पास रख दीं।
मधुकर सुबह सवा सात बजे पहली मंजिल पर स्थित अपने घर से उतरे। मुस्कराते हुए सभी पड़ोसियों से अभिवादन स्वीकारते हुए कार में सवार हुए। कार उनके बड़े चचेरे भाई संजय पंडित के लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित आवास पर रुकी। वह भाई से मिलने अंदर चले गए। आधे घंटे की मुलाकात के बाद वहां से निकलकर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष विवेक बंसल के आवास मैरिस रोड पर पहुंचे। यहां दिन भर का प्रचार कार्यक्रम तय हुआ और साढ़े आठ बजे से प्रचार शुरू हो गया।
प्रचार वार्ड नंबर 51 संगम विहार से शुरू हुआ। यहां पर कांग्रेस के पार्षद पद के प्रत्याशी जय प्रकाश सेंगर दल बल के साथ पहले से तैयार मिले। वार्ड में पहुंचते ही मधुकर कार से उतरते हैं। कांग्रेस का तिरंगा लेकर जुगनू पंडित, सोनू टाइल्स, राजीव शर्मा, सागर सिंह तोमर, गुलजार अहमद, रिषी भारद्वाज, चौ. बनी सिंह सहित वार्ड के स्थानीय कार्यकर्ता और पार्षद प्रत्याशी भी साथ हो लिए। मधुकर शर्मा नमस्ते करते हुए लोगों से कहते हैं... मैं कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी हूं। शहर गंदगी, कूड़ा, नालों की सिल्ट, खुले नाले, मच्छर, मलेरिया, जाम और अतिक्रमण से परेशान है।
विज्ञापन
हजाराें लोग बीमार हो रहे हैं और नगर निगम खामोश है। आप साथ दीजिए, हम हालात बदलेंगे। कांग्रेस ही परिवर्तन कर सकती है। पैदल चलते हुए हर घर और हर दुकान पर संपर्क करते हुए मधुकर आगे बढ़ते हैं। वार्ड नंबर पांच पंजाबी कालोनी में पार्षद प्रत्याशी अनोखी देवी के के साथ प्रचार शुरू हुआ। मधुकर यहां बोले, देश को बांटने वाले नहीं, साथ लाने वाले ही विकास कर सकते हैं। हम सबको ये बात समझनी होगी। यहां कुछ लोग उन्हें जिताने का आश्वासन देते हैं। कांग्रेस और राहुल गांधी, सोनिया गांधी, विवेक बंसल जिंदाबाद के नारे लगते हैं।
काफिला वापस कलक्ट्रेट जाने के लिए नौरंगाबाद पुल की ओर मुड़ता, इससे पहले ही होमेंद्र शर्मा की हार्डवेयर की दुकान पर ठहर कर पानी पिया गया। एक बज रहा था। चिंता में मधुकर बोले, कलक्ट्रेट में वकीलों से मिलने का प्रोग्राम था और नौरंगाबाद पुल पर जाम लग गया है। आगे से घूम कर जाएंगे। कहा, सुबह नाश्ते में चाय के साथ दो टोस्ट लिए थे। नाश्ता कार में ही हो गया था। अब खाना शाम चार बजे के आसपास होगा। मेरे खाने के साथ ही कार्यकर्ताओं के भी दस बारह लंच पैकेट रखे हैं। सब साथ में खाएंगे।
कलक्ट्रेट में पहुंचते-पहुंचते सवा दो बज गए। वकीलों से मिले और समर्थन मांगा तो जवाब मिला हम कांग्रेस के साथ हैं। यहां पीस पार्टी के प्रत्याशी के कुछ समर्थकों ने कहा कि वह अपने प्रत्याशी का प्रचार कर रहे हैं। यहां से काफिला साढ़े तीन बजे निकला और बेगमबाग में डा. शेरपाल सविता, चंदनिया में रिंकू उपाध्याय, वाल्मीकि बस्ती से होते हुए दोदपुर में अनवार वसी के लिए वोट मांगते हुए आगे बढ़ता रहा। मौलाना आजाद नगर, 24 फुट रोड हमदर्द नगर, इमामबाड़ा नगला मल्लाह, सिविल लाइंस में भी प्रचार हुआ। जीवनगढ़ में वाल्मीकि बस्ती में रात के साढ़े नौ बज चुके थे। रात 11 बजे के बाद घर पहुंचे।
फेसबुक पर प्रचार कर रही बेटी महक
मधुकर ने बताया कि उनकी एक ही बेटी है महक शर्मा। एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ रही है। मंगलवार रात बात हुई तो बता रही थी कि उसके फेसबुक एकाउंट में मेरे प्रचार के फोटो और वीडियो लिंक हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर महक की सहेलियां उससे कहतीं हैं कि तुम्हारे पापा मेयर का चुनाव जीत जाएंगे। बोले.. चुनाव के कारण अपना रियल एस्टेट का काम नहीं देख पा रहा हूं।
सबसे स्टाइलिश मेयर प्रत्याशी हैं मधुकर
सबसे स्टाइलिश हैं कांग्रेस के करोड़पति मेयर प्रत्याशी मधुकर शर्मा। बुधवार को सफेद रंग का काटन का कुर्ता पायजामा, अंदर एक इनर और भूरे रंग की हाफ जैकेट पहने थे। हाथ में राडो की स्टाइलिश घड़ी, गले में सोने की मोटी चेन, आंखों पर रेबेन का मंहगा चश्मा और पैरों में नाइकी के जूते। इस चुनाव में मधुकर ने तकरीबन साढ़े छह करोड़ की चल अचल संपत्ति घोषित की है।