फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Madam husband is beaten up

मैडम पति ने पीट कर निकाल दिया है

Thu, 22 Aug 2019 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Madam husband is beaten up
मैडम पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है। पुलिस भी मदद नहीं कर रही है। आप ही कुछ करो। ऐसी ही कई शिकायतें बुधवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में जन सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी के सामने आई। कुल मिलाकर 12 उत्पीड़न के मामले आए।
विज्ञापन

इगलास थाना क्षेत्र की मुस्कान अग्रवाल ने बताया कि उनके पति निखिल ने मारपीट कर घर से भगा दिया है। 2016 में एफआईआर दर्ज कराई गयी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है। थाना गांधी पार्क की महेंद्र नगर रतन कालोनी निवासी रागिनी रायजादा ने बताया कि उनके पति अजीत रायजादा द्वारा मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया है और वह अक्सर शराब पीकर मारपीट करते रहे हैं। उन्होंने गांधी पार्क थाना प्रभारी पर दूरभाष पर वार्ता कर मामले के निस्तारण करने के आदेश दिये।
विज्ञापन

क्वारसी क्षेत्र की पूनम शर्मा ने बताया कि टेली ला योजना के तहत मैं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पीएलवी पद पर कार्यरत हूं। मास्टर ट्रेनर के रूप में मुझे पुरस्कृत भी किया गया है, लेकिन राज्य महिला आयोग के निर्देश के बावजूद भी मेरा लगभग 18 माह के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे दिलाया जाए। टीकाराम इंटर कालेज की अध्यापक नम्रता जायसवाल ने कहा कि मेरे 4 वर्ष के बच्चे को कभी-कभी विद्यालय ले जाने पर आपत्ति जताई जाती है। इसकी देख.रेख की पूरी जिम्मेदारी मेरे ऊपर है। आवश्यकतानुसार विद्यालय में बच्चे को ले जाने की अनुमति प्रदान की जाए।
टप्पल थाना क्षेत्र की सरिता देवी पत्नी रामप्रकाश ने कहा कि सास द्वारा मुझे प्राय: परेशान किया जा रहा है। मारपीट भी की जाती है। अतरौली क्षेत्र की प्रिया पत्नी धर्मेंद्र ने कहा कि ताऊ के बेटे-मेरे जेठ पवन द्वारा विगत तीन वर्षों से प्रताड़ित किया जा रहा है। थाने में इसकी शिकायत भी की गयी है लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पाई है।
खैर थाना क्षेत्र की सोनम ने बताया कि उनकी राहुल से दूसरी शादी हुई है। एक वर्ष पूर्व मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया, तब से मैं अपने मायके में रह रही हूं। इनके द्वारा भरण पोषण हेतु कुछ नहीं दिया जाता है। थाना दादों क्षेत्र की नगला उदित दादों की भूदेवी पत्नी जगमोहन ने पड़ौसी द्वारा बार.बार उत्पीड़न करने की शिकायत की।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की अनम पत्नी गुलफाम ने कहा कि दो माह से मैं अपने मायके में रह रही हूं। ससुराल पक्ष से सास एवं पति द्वारा बार.बार प्रताड़ित किया जा रहा है। कुल मिलाकर जनसुनवाई के 12 प्रकरणों में 6 घरेलू हिंसा, 1 बलात्कार, 5 न्यायालय से संबंधित प्राप्त हुये। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह, महिला थाना प्रभारी सुनीता सिंह, 181 महिला हैल्प लाइन से सीमा अब्बास के अतिरिक्त महिला शिकायतकर्ता शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed