{"_id":"611d69898ebc3e79e65fec4c","slug":"maa-tujhe-pranam-city-office-news-ali270995968","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां तुझे प्रणाम : मेहनत से हासिल किया मुकाम, युवा सोच को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां तुझे प्रणाम : मेहनत से हासिल किया मुकाम, युवा सोच को मिला सम्मान
विज्ञापन
मां तुझे प्रमाण : प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत ओजोन सिटी में बुधवार को सुर सम्राट प्रतियोगिता और यूथ आइकन अवार्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सुर सम्राट उपाधि के लिए जब दो वर्गों में कुल 16 प्रतिभागियों के बीच अंतिम मुकाबला हुआ तो सीनियर वर्ग में नैना ठग लेंगे गाना गाकर जट्टारी के रोहित सूर्या ने सुर सम्राट का खिताब हासिल किया। वहीं जूनियर वर्ग में रोहित राज ने इस शान ए करम का क्या कहना.. सूफी कव्वाली गाकर न सिर्फ लोगों का दिल जीता, बल्कि सम्राट की उपाधि भी हासिल कर ली।
बता दें कि प्रतिवर्ष अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित करता है। कोरोना के चलते विगत वर्षों में यह गतिविधियां ऑनलाइन कराई गईं। इस बार कोरोना संक्रमण से राहत मिलने के बावजूद अमर उजाला ने अपने कार्यक्रम और लोगों की संख्या को सीमित रखा। बुधवार को शहर के ओजोन सिटी स्थित क्लब जोन में मां तुझे प्रणाम के तहत सुर सम्राट गायन प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला, यूथ आइकन अवार्ड और सहयोगी सम्मान समारोह का आयोजन किया। सुर सम्राट का खिताब जीतने के लिए जूनियर व सीनियर युवा वर्ग में कुल 16 प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। निर्णायक की भूमिका संगीतकार जॉनी फॉस्टर और शरद पर्सनेलिटी ग्रुमिंग सेंटर के निदेशक शरद गुप्ता ने निभाई। 15 से 21 साल की सीनियर युवा वर्ग में नैना ठग लेंगे गाना गाकर जट्टारी के रोहित सूर्या प्रथम, दिल ने कहा चुपके से.. गाकर वेदिका शर्मा दूसरे व तेरे संग प्यार ये नहीं छोड़ना गीत गाकर ज्योति सैनी तीसरी स्थान पर रहीं। 10 से 15 वर्ष की जूनियर वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में सूफी कव्वाली गाकर रोहित राज ने पहला, इश्क सूफियाना गीत गाकर पावनी गुप्ता दूसरे और देश से है प्यार तो हर पल यह कहना चाहिए.. गीत गाकर.. समृद्धि अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एसपी देहात शुभम पटेल, ओजोन सिटी के सीएमडी प्रवीन मंगला ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन एंकर गरिमा अरोड़ा ने किया।
हाल ही में जिन युवाओं ने बनाई अपनी बड़ी पहचान, उन्हें दिया गया यूथ आइकन अवार्ड
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को ओजोन सिटी में आयोजित सुर सम्राट कार्यक्रम के साथ-साथ हाल ही में अपनी बड़ी पहचान बना चुके प्रतिष्ठित युवाओं को यूथ आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया। बुलंदशहर की सिविल जज बनीं शालिनी सिंह सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ा नाम कमाने वाले युवाओं को एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी व एसपी देहात शुभम पटेल ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
इन्हें मिला यूथ आइकन अवार्ड
शालिनी सिंह, सिविल जज बुलंदशहर- अपनी मेहनत, लगनशीलता औऱ एक लक्ष्य को साधकर बुलंदशहर की सिविल जज बनकर शालिनी ने अतरौली के नहल गांव के साथ-साथ जनपद का नाम रोशन किया है। गांव में प्रारंभिक शिक्षा के साथ शालिनी ने रघुवीर बाल मंदिर से 12वीं तक की पढ़ाई की है। स्नातक करने के बाद शालिनी ने एएमयू से एलएलबी और एलएलएम की पढ़ाई पूरी की। पहले ही प्रयास में शालिनी ने पीसीएस जे की परीक्षा पास कर सिविल जज का पद हासिल किया है।
सागर मंगला - शहर के युवा बिल्डरों में अपनी अलग ही पहचान बना चुके सागर मंगला भी कई प्रतिभाओं के धनी हैं। पिता ओजोन सिटी के सीएमडी प्रवीन मंगला का व्यवसाय जब पुश्तैनी रूप में मिला तो सागर ने भी आज के तौर तरीकों के अनुसार बदलाव कर चार चांद लगा दिए हैं। सागर ने दिल्ली पब्लिक स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा, लंदन से सामरिक प्रबंधन, इग्लैंड से बीएससी मैनेजमेंट ऑनर्स की पढ़ाई की है। इसके अलावा सागर ने पढ़ाई के दौरान भी कई उपलब्धियां हासिल की हैं।
गौरव वार्ष्णेय- ब्रांडेड बैटरियों के बाजार में अपनी सारेक्स बैटरी से लोगों का भरोसा जीतने वाले गौरव वार्ष्णेय ने भी अपने पुश्तैनी काम को काफी आगे बढ़ाया है। इन्होंने न सिर्फ तालानगरी में बैटरी की फैक्टरी लगाई। बल्कि बैटरियों की बढ़ती डिमांड के चलते उत्पादन क्षमता बढ़ाई है। भाई मोहित वार्ष्णेय को कंपनी में सेल्स व एचआर का काम दिया तो खुद उत्पादन क्षमता बढ़ाकर अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। गौरव ने कक्षा 12 तक की पढ़ाई हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल और बीटेक मथुरा के जीएलए विवि से किया है। अब गौरव भविष्य में जनपद को लीथिमाइन बैटरी व इलैक्ट्रिक व्हीकल की सौगात देने की रणनीति बना रहे हैं।
मो. आरिफ अली - आगरा विवि से सन 2009 में स्नातक करने के बाद ग्रेटर नोएडा से 2011 में मो. आरिफ अली ने शारदा विश्वविद्यालय से मार्केटिंग में एमबीए किया। इसके बाद सात सालों में मो. आरिफ अली प्रीमियर इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज के निदेशक बने। इतनी कम उम्र में मो. आरिफ अली ने न सिर्फ निदेशक का पद हासिल किया। बल्कि विभिन्न कंपनियों में काम कर कई सारे पुरस्कार भी जीते हैं। नोएडा के पृथ्वी प्रोप मार्ट व प्रौप टाइगर नाम की रियर एस्टेट कंपनियों में मो. आरिफ अली बतौरी मार्केटिंग मैनेजर पद पर भी कार्य कर चुके हैं।
विजय यादव -2008 में आगरा विवि से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक करने के बाद विजय यादव ने न सिर्फ अपने बचपन का ऊंची ऊंची गगनचुंबी इमारतें बनाने का सपना पूरा किया। बल्कि शहर को माधवास जैसा प्रोजेक्ट दिया। बेहतरीन और सुंदर जीवन जीने का तोहफा अलीगढ़ को मिला तो शहरवासियों ने भी इसे हाथों हाथ लिया। विजय 2022 तक अन्य तीन बेहतरीन प्रोजेक्टों पर भी कार्य कर रहे हैं। यह प्रोजेक्ट आवास के साथ वाणिज्यिक गतिविधि के लिए भी सुविधायुक्त होंगे।
चिराग मित्तल- तालानगरी में यूपीवीसी बिंडो एंड डोर की यूनिट की स्थापना कर जनपद की पहली और इकलौती फर्म स्थापित करने वाले चिराग मित्तल ने भी काफी कम समय में अपना बड़ा नाम कमाया है। बाबा विनोद कुमार अग्रवाल ने 1960 में प्लाईवुड कंपनी की स्थापना की थी। यह पुश्तैनी व्यवसाय जब चिराग को मिला तो इन्होंने पहले तो व्यापार में काफी बदलाव किए। वहीं एक कदम आगे बढ़ाकर जनपद की इकलौती और पहली यूपीवीसी बिंडो एंड डोर की यूनिट की स्थापना कर डाली। अब जनपदवासी यूपीवीसी बिंडो एंड डोर की के लिए अन्य जिलों के चक्कर नहीं लगाते हैं।
शशांक अग्रवाल -1921 में बाबा लाला श्री रामजी बजाज द्वारा महावीर गंज में खोली गई कपड़े की दुकान का व्यवसाय जब शशांक अग्रवाल के पास आया तो इन्होंने इसे और बढ़ाया। आज के दौर की जरूरतों को देखते हुए शशांक ने पैंटालूम शोरूम व केएस मॉल का तोहफा जनपदवासियों को दिया है। वहीं शशांक जल्द ही अन्य ब्रांडेड कंपनियों के शोरूम खोलने की प्लानिंग में लगे हुए हैं। युवाओं में अपनी अलग पहचान बनाने वाले शशांक ने 12वीं तक की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल अलीगढ़ से की है। जबकि एमबीए की पढ़ाई यूके से की है।
कुंदन अग्रवाल - पुश्तैनी नन्नूमल घी के व्यवसाय के तौर तरीके बदलकर शहर के साथ-साथ देहात और अन्य जिलों तक नन्नूमल घी को पहुंचाने वाले कुंदन अग्रवाल ने भी युवा कारोबारियों में एक अच्छा नाम कमाया है। पुश्तैनी व्यवसाय हाथों में आया तो कुंदन ने पैकिंग और प्रतिष्ठान को रेनोवेट कराया। इतना ही नहीं कुंदन ने डिजिटल मार्केटिंग का सहारा लेकर अपने प्रोडक्ट को ग्लोबल बना दिया है। पैतृक नन्नूमल घी को आज के दौर में घर-घर तक पहुंचाने के लिए कुंदन ने काफी मेहनत की है।
मां तुझे प्रणाम के इन सहयोगियों को किया गया सम्मानित
- प्रवीन मंगला, सीएमडी ओजोन सिटी
- विजय गुप्ता, सारेक्स बैटरी
- डॉ. अलवीरा शाह, प्रीमियर इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज
- अंकित माहेश्वरी, विनीत ऑटोमोबाइल्स
- राजीव कुमार, वॉयंत बिल्डटेक
- दीपक मित्तल, अग्रवाल प्लाईबुड
- राजीव अग्रवाल, रेमंड शोरूम व केएस मॉल
- तूलिका अग्रवाल, मक्खनलाल नन्नूमल
- अनिल सारस्वत, विवेकानंद कॉलेज
- राजेश मित्तल, रसिक टॉवर
- कल्पना सिंह जादौन, 92.7 एफएम
- दिवाकर राघव, डिजिटल पार्टनर डीएनएन न्यूज
सामूहिक राष्ट्रगान व चौराहों को सजाने के यह सहयोगी हुए सम्मानित
-पार्षद विजय तोमर, क्वार्सी चौराहा
-अवंती लर्निंग क्लासेज, किशनपुर तिराहा
-विवेक बगई, सेंटर प्वाइंट चौराहा
-डॉ. निशित शर्मा, घंटाघर चौराहा
-अजय राज लिथो, दुबे पड़ाव चौराहा
-शकुंतला भारती, देहली गेट चौराहा
-निखिल माहेश्वरी, सासनी गेट चौराहा
-रूपेश पाठक, सारसौल चौराहा
-एबीपीवी-रामलीला मैदान
-ठा. शैलेंद्रपाल सिंह, एटा चुंगी चौराहा
--
यह रहे मौजूद- अपर जिला शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र सिंह, शैलेंद्र कुमार, प्रहलाद अग्रवाल, कमल आरोरा, रफत खान, अनिल वर्मा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपेश पाठक, जय यादव, एबीवीपी प्रदेश मंत्री बल्देव चौधरी सीटू आदि मौजूद रहे।