{"_id":"6402227920a5a86be6076656","slug":"m-ed-llb-first-semester-graduate-master-examination-from-april-3-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एमएड-एलएलबी प्रथम सेमेस्टर, स्नातक-परास्नातक की परीक्षा तीन अप्रैल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एमएड-एलएलबी प्रथम सेमेस्टर, स्नातक-परास्नातक की परीक्षा तीन अप्रैल से
Fri, 03 Mar 2023 10:08 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 03 Mar 2023 10:08 PM IST
सार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की एमएड और एलएलबी के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन अप्रैल से होंगी। स्नातक द्वितीय, चतुर्थ सेमेस्टर, परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर, बीएड, एलएलबी व बीएएलएलबी द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं तीन अप्रैल से होंगी।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़
- फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध अलीगढ़, कासगंज, एटा व हाथरस के महाविद्यालयों में एमएड और एलएलबी-2022-23 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन अप्रैल से होंगी। एमएड और एलएलबी-2022-23 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11 बजे तक होगी। इनकी परीक्षाएं तीन अप्रैल, पांच, छह, आठ, 10, 11, 12, 13 अप्रैल को होंगी।
विज्ञापन
बीएड, एलएलबी, बीएएलएलबी प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर-2021-22 के बैक पेपर की परीक्षाएं होंगी। दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। 5 को एलएलबी, बीएएलएलबी, 6 को बीपीएड, 8 को एलएलबी, बीएएलबी, 10 को बीएड, 11 को एलएलबी, बीएएलएलबी, 12 को बीएड, 13 को एलएलबी, बीएएलएलबी, 15 को बीएड, 17 को एलएलबी, बीएएलएलबी, 18 को बीएड, 19 को एलएलबी, बीएएलएलबी, 20 को बीएड, 21 को एलएलबी, 25 को बीएड, 26 को एलएलबी, 27 को बीएड की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
स्नातक व परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा तीन से
स्नातक द्वितीय, चतुर्थ सेमेस्टर, परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर, बीएड, एलएलबी व बीएएलएलबी द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं तीन अप्रैल से होंगी। यह परीक्षाएं 15 मई को संपन्न होंगी। विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी।
विज्ञापन