{"_id":"656cd8bc5fbd0e5972043034","slug":"lyricist-gopaldas-neeraj-songs-were-filmed-on-dev-anand-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dev Anand: देव आनंद पर फिल्माए गए थे गीतकार गोपालदास नीरज के गीत, दोनों करते थे एक-दूसरे का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dev Anand: देव आनंद पर फिल्माए गए थे गीतकार गोपालदास नीरज के गीत, दोनों करते थे एक-दूसरे का सम्मान
Mon, 04 Dec 2023 01:06 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 04 Dec 2023 01:06 AM IST
सार
जब वर्ष 1967 में ज्वैल थीफ फिल्म नावेल्टी में लगी थी और उसमें देवानंद द्वारा पहनी गई स्टाइलिश टोपी को लोगों ने बेहद पसंद किया और अलीगढ़ प्रदर्शनी में कैप-टोपी की दुकानों पर काफी भीड़ ये टोपी खरीदने में लगी हुई थी।
विज्ञापन
देव आनंद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिल्म अभिनेता देवानंद पर गीतकार गोपालदास नीरज के कई गीत फिल्माए गए। अभिनेता देवानंद और गोपालदास नीरज एक-दूसरे का बेहद सम्मान करते थे। दोनों का मेल-मिलाप कई वर्षों तक रहा।
विज्ञापन
देवानंद की अभिनीत फिल्म प्रेम पुजारी, गैम्बलर, छुपा रुस्तम आदि में नीरज ने ही गीत लिखे थे, जो आज भी सुनने में कर्णप्रिय लगते हैं। देवानंद के प्रशंसक अनिल वर्मा ने बताया कि देवानंद की फिल्म गाइड, असली-नकली, जब प्यार किसी से होता है, प्रेम पुजारी आदि फिल्में जब यहां के सिनेमाघरों में लगी थीं, तो सिने प्रेमियों की भीड़ टिकट खिड़की पर लंबी होती थी।
विज्ञापन
जब वर्ष 1967 में ज्वैल थीफ फिल्म नावेल्टी में लगी थी और उसमें देवानंद द्वारा पहनी गई स्टाइलिश टोपी को लोगों ने बेहद पसंद किया और अलीगढ़ प्रदर्शनी में कैप-टोपी की दुकानों पर काफी भीड़ ये टोपी खरीदने में लगी हुई थी। मेरे बड़े भाई गुलाब वर्मा ने मुझे ये टोपी खरीद कर दी थी। देवानंद पर फिल्माए गए गीत आज भी सुनता हूं और गुनगुनाता हूं और अपने आपको सुबह से रात तक तरोताजा महसूस करता हैं।
विज्ञापन