{"_id":"665f3a8f3efeb8b8ab08e9d4","slug":"loving-couple-consumed-toxic-substance-in-harduaganj-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथ जी न सके तो दे दी जान: मुहब्बत में आड़े आया मजहब, प्रेमी युगल ने खाया विषाक्त पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथ जी न सके तो दे दी जान: मुहब्बत में आड़े आया मजहब, प्रेमी युगल ने खाया विषाक्त पदार्थ
Tue, 04 Jun 2024 09:33 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 04 Jun 2024 09:33 PM IST
सार
प्रेमी रास्ते पर माइनर के पास पड़ा मिला। उसे उपचार के लिए ले गए तो उसकी मौत हो गई। जब प्रेमी के मौत की जानकारी प्रेमिका को मिली तो उसने भी विषाक्त पदार्थ खा लिया। प्रेमिका को भी उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रेमी युगल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव बरौठा में एक युगल की मोहब्बत में मजहब आड़े आ गया तो दोनों ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे दोनों की मौत हो गई है। पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
बरौठा निवासी 25 वर्षीय मुबीन पुत्र जलाल खान का अपने घर के सामने रहने वाली अनुसूचित जाति की 20 वर्षीय अनीता पुत्री संजय जाटव से प्रेम संबंध चल रहा था। 4 जून की सुबह एचएल डिग्री कॉलेज के रास्ते पर माइनर के पास उसके पड़े होने की जानकारी परिवार वालों को मिली। इस पर उन्होंने जेएन मेडिकल कॉलेज में उसे भर्ती कराया जहां दोपहर में उसकी मौत हो गई। प्रेमी की मौत की खबर अनीता को मिली तो उसने भी विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों को जानकारी हुई तो वह उसे जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर भागे जहां उपचार के दौरान शाम के समय उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मुबीन पांच भाई और पांच बहनों में तीसरे नंबर पर था। माता-पिता का निधन हो चुका है। चार बहनों और भाइयों का निकाह हो चुका है। उसके चाचा नसीर ने बताया कि मुबीन तालानगरी में मजदूरी करता था। करीब एक पखवाड़ा पहले आगरा के एक परिवार में उन्होंने रिश्ता तय कर दिया था लेकिन एक सप्ताह पहले मुबीन आगरा जाकर रिश्ता तोड़ आया था। इस पर परिवार में कहासुनी हुई तो वह एक सप्ताह से घर नहीं आया था।
विज्ञापन
अनीता की भी हो चुकी थी गोदभराई
अनीता के पिता की 15 वर्ष पहले एक हादसे में मौत हो गई थी। परिवार में मां और छोटी बहन है। मां तालानगरी में काम करके परिवार का खर्चा चलाती है। एक पखवाड़ा पहले ही उसने अनीता का रिश्ता दिल्ली में तय करने के साथ गोद भराई भी करा दी थी।