फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lord Shri Ram Katha started with Kalash Yatra

Aligarh News: कलश यात्रा से शुरु हुई प्रभु श्रीराम की कथा, प्रेममूर्ति दीपक जी महाराज ने की भक्ति रस की बारिश

Sat, 01 Apr 2023 08:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 01 Apr 2023 08:53 PM IST
सार

अलीगढ़ के शिवलोक कालोनी, सूर्य सरोवर में आयोजित श्रीराम कथा में प्रेममूर्ति पूज्य दीपक जी महाराज कलश यात्रा में शामिल हुए। कथा में श्रद्धालुओं का अपार सैलाब उमड़ पड़ा। कथा व्यास ने भजन सुनाया तो भक्तगण झूम उठे। 

विज्ञापन
Lord Shri Ram Katha started with Kalash Yatra
प्रेममूर्ति पूज्य दीपक जी महाराज की श्री राम कथा की कलश यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेममूर्ति पूज्य दीपक जी महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम की कथा भक्ति रस की बारिश करती है, जिससे मन में तमाम व्याधियां समाप्त हो जाती हैं। आज समाज में तेजी से बदलाव आ रहा है। लोग अपनी संस्कृति और संस्कार को भूलते जा रहे हैं, हम यदि कथा सुनेंगे तो  अपने संस्कृत को कभी नहीं भूलेंगे। शिवलोक कालोनी सूर्य सरोवर में आयोजित श्रीराम कथा में पूज्य महाराज जी कलश यात्रा में शामिल हुए। 

विज्ञापन

पहले दिन मुख्य यजमान कुंवर रमेश चंद्र सिंह पत्नी सुशीला सिंह, वीरेंद्र सिंह ने सपत्नी कथा व्यास का पूजन किया। इसके बाद कलश यात्रा प्रारंभ हुई। मां दुर्गा मंदिर से कलश यात्रा नगर भ्रमण को निकली। नगर में कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। फूलों की बारिश से स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


भक्ति रस में मुस्कान और प्रज्ञा ने जमकर नृत्य किया और भक्तगण भी जमकर झूमे। आचार्य सुमित ने हवन पूजन कराया। कथा व्यास ने कहा कि प्रभु राम की कथा के लिए हमें समय निकालना चाहिए। हम दुनिया के तमाम जंजालों में फंसे रहते हैं और कथा के लिए समय नहीं निकालते हैं। यह जीवन चक्र है इसमें यदि फंसे रहेंगे तो जीवन का कल्याण नहीं हो सकेगा। जीवन के कल्याण के लिए प्रभु राम की कथा सुननी जरूरी है। यही जीवन को धन्य बनाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कथा में श्रद्धालुओं का अपार सैलाब उमड़ पड़ा। कथा व्यास ने भजन सुनाया तो भक्तगण झूम उठे। आचार्य सुमित ने भी सुंदर-सुंदर भजन सुनाए। उप सभापति डाक्टर मुकेश शर्मा, बंटी जादौन, बंटी यादव, भगवान स्वरूप, भूपेंद्र सिंह, सुनील कुमार सिंह, भूपेंद्र फौजी, पप्पू सिंह, प्रेम प्रेताप सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed