फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lord Krishna

जन्मे हैं कन्हाई, बधाई है बधाई

Fri, 26 Aug 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 26 Aug 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Lord Krishna
Lord Krishna's Birthday - फोटो : amar Ujala
अलीगढ़। गीता के ज्ञान से दुनिया का मार्गदर्शन करने वाले कर्मयोगी भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन को मनाने के लिए पूरे शहर में उत्सव हो गया। रात 12 बजे मंदिरों में कारागार के स्वरूप में भगवान का जन्म हुआ और चारों ओर हर्ष का माहौल छा गया। श्री वार्ष्णेय मंदिर, अचल ताल मंदिर, गिलहराज मंदिर, टीकाराम मंदिर सहित शहर के सभी मंदिरों, पुलिस लाइन, पीएसी, आरएएफ में भव्य रूप से श्री कृष्ण का जन्मदिन मनाया गया। श्रद्धालुओं ने बधाई गीत गाए, भजन कीर्तन हुआ और प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने दिन भर उपवास रखा और जन्म के बाद प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


सेंटर प्वाइंट स्थित टीकाराम मंदिर, जेल रोड मंदिर, नौरंगाबाद, गिर्राज मंदिर, महाप्रभु मंदिर, बस स्टैंड गांधी पार्क, अचल रोड, मामू भांजा, दुबे का पड़ाव, रेलवे रोड, ढ़परा रोड, सराय हकीम, महावीरगंज, रामघाट रोड सहित रेलवे के मनोरंजन सदन, रामघाट रोड पर पन्नालाल मंदिर पर भव्य सजावट की। श्रद्धालु देर रात तक मंदिरों में पूजा अर्चना करते रहे। पौराणिक मान्यता है कि विष्णु भगवान ने 8वें मनु वैवस्वत के मंवंतर के 28 वें द्वापर में 8 वें अवतार के रूप में देवकी के गर्भ से भाद्रपद कृष्ण अष्टमी के दिन रोहिणी नक्षत्र में रात के ठीक 12 बजे जन्म लिया। ऐतिहासिक अनुसंधानों के आधार पर कृष्ण का जन्म 3112 ईसा पूर्व में हुआ था।
विज्ञापन


श्री वार्ष्णेय मंदिर में भक्ति की ऐसी बयार बही कि भीड़ को संभालने में आयोजकों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन की भी पसीने छूट गए। मंदिर प्रवक्ता भुवनेश आधुनिक ने बताया कि सुबह मंदिर व्यवस्थापक राधे श्याम गुप्ता के साथ यजमान एलडी वार्ष्णेय और उनकी धर्मपत्नी आशा वार्ष्णेय आदि ने लड्डू गोपाल का अभिषेक किया। पं. महेश ब्रह्मचारी, रोहित मिश्रा आदि ने अभिषेक संपन्न कराया। शाम को 6 बजे भक्तिों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। वार्ष्णेय गांधीनगर मंडल के सुभाष गुप्ता, अशोक कुमार और तेजेंद्र वार्ष्णेय आदि ने शिवालय में वर्फ की गुफा बनाई, जिसमें श्रद्धालुआें ने हिमलिंग के दर्शन किए। मध्य रात 12 बजे शंख, घंटे और घड़ियाल की ध्वनि के मध्य कन्हैया का जन्म हुआ। वासुदेव बने मंदिर व्यवस्थापक कन्हैया को यमुना पार कर नंद बाबा के यहां छोड़ आए। इस दरौरान संजीव राजा, संजीव वैभव, अन्नू बीड़ी, पल्लव गुप्ता, उमेश, मनोज मिश्रा, बंटी जैसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयगंज स्थित श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महा छप्पन भोग लगाया गया। मंदिर परिसर में बांके विहारी मंदिर की तरह कैंपस को सजाया गया।  मंदिर समिति के अंकित वार्ष्णेय ने बताया कि मंदिर परिसर में भव्य फूल बंगला सजाया गया। पुतना, छोटे-छोटे ग्वालों, श्रीकृष्ण पालना की झांकी बनाई जा रही है। इस दौरान मुख्य अतिथि काली चरण वार्ष्णेय, एसओ सासनीगेट विनोद कुमार, ऋषि वार्ष्णेय, यतेंद्र वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।


हरे कृष्ण भक्ति केंद्र का कार्यक्रम शुभम समागम बैंक्युट हॉल में शुरू हुआ। केंद्र के नित्यानंद दास ने बताया कि शाम 5-7 बजे तक हरीनाम संकीर्तन और भजन संध्या हुई। इसके बाद 8 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, 8:30 बजे तक बच्चाें का डांस और 10 बजे तक श्रीकृष्ण लीलाओं पर आधारित लघु नाटक का मंचन और ग्रुप डांस किया। 12 बजे तक हरीनाम संकीर्तन और भजन संध्या हुई। अचल ताल बजरंग मार्केट स्थित मंदिर श्री बारह भगवान को सजाया गया। मध्य रात्रि को भगवान का अभिषेक करने के बाद प्रसाद बांटा गया। इस दौरान राजा राम मित्र, राधा, नितिन वार्ष्णेय, अटल कुमार वार्ष्णेय, विपिन राजा जी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed