{"_id":"5db746a88ebc3e93a629c1c0","slug":"looted-from-women-while-returning-from-tample-aligarh-news-ali217359821","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट सवारों ने दुकानदार से जंजीर लूटी, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट सवारों ने दुकानदार से जंजीर लूटी, फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के विष्णुपुरी इलाके में रविवार देर रात दीपावली पूजन कर घर लौट रहे दुकानदार से बुलेट सवार दो युवकों ने हाथापाई-मारपीट करते हुए गले से जंजीर लूट ली और धमकाते हुए हवाई फायरिंग कर भाग गए। बुलेट सवार युवक पड़ोस के ही मोहल्ले के रहने वाले थे। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो घटना महज दबंगई में मारपीट की मानी है। फिलहाल पीड़ित ने तहरीर दे दी है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
महाजन होटल के सामने विष्णुपुरी निवासी गौरव कुमार की रामघाट रोड पर फोटो फ्रेम की दुकान है। रविवार रात करीब दस बजे वह दुकान पर पूजन कर बाइक से अपने दोस्तों संग घर लौट रहे थे, तभी गली में मुड़ते ही बुलेट पर दो युवक आए और गौरव को रोककर धमकाते हुए मारपीट हाथापाई की और गले से जंजीर लूटने के बाद दो हवाई फायर करते हुए भाग गए। इस सूचना पर सीओ तृतीय अनिल समानिया के साथ-साथ क्वार्सी व सिविल लाइंस पुलिस भी पहुंच गईं। जांच पड़ताल के बाद सीओ ने बताया कि बुलेट सवार एक आरोपी बगल की गली का युवक बताया है, जो अपने घर पर नहीं मिला। घटना मोहल्ले की दबंगई से जुड़ी है। लूट की बात जांच में ही साफ होगी।
जमालपुर में युवक से 10 हजार रुपये लूटे
महानगर के सिविल लाइंस के जमालपुर इलाके में तीन दिन पहले युवक से दस हजार रुपये लूट लिए गए। मगर पुलिस स्तर से मदद न मिलने के कारण पीड़ित युवक सोमवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचा, जहां अवकाश के कारण किसी अधिकारी के न मिलने पर वह वापस लौट गया। युवक जाकिर पुत्र मुस्ताक निवासी नगला किला ने बताया कि वह कैटरिंग के व्यापार में लेबर की ठेकेदारी करता है। 24 तारीख की रात वह घर लौट रहा था, तभी कुछ युवकों ने उससे मारपीट कर 10 हजार रुपये लूट लिए। मामले में थाने पर तहरीर दिए जाने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई है।