फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Looted 67 thousand rupees by showing pistol to the employee

Aligarh News: कर्मचारी को तमंचा दिखाकर 67 हजार रुपये लूटे

Sat, 19 Aug 2023 12:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Looted 67 thousand rupees by showing pistol to the employee
इगलास (अलीगढ़)। तोछीगढ़ चौकी क्षेत्र में गांव पहाड़ीपुर के पास बदमाशों ने तमंचा दिखाकर सैटिन कंपनी के एक कर्मचारी से 67 हजार रुपये, टैबलेट व मोबाइल लूट लिया। कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


आगरा के थाना जगनेर के गांव सरैधी निवासी निशांत कुमार पुत्र अमर सिंह सैटिन कंपनी में काम करता है। शुक्रवार को वह वसूली के लिए बाइक से गांव हरिया की नगरिया गया था। वहां से दोपहर एक बजे गांव पहाड़ीपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में खड़े चार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे रोक लिया। बदमाशों ने उससे बैग में रखे 67 हजार रुपये, एक टैबलेट, मोबाइल व अन्य कागजात लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed