फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   loot from sales man

तस्वीर महल तिराहा पर सेल्समैन से लूट

Sun, 13 Oct 2019 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
loot from sales man
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के तस्वीर महल तिराहा पर स्थित पुलिस लाइन गेट के सामने शनिवार को दिनदहाड़े एक गुटखा सेल्समैन से लूट हो गई। बाइक सवार दो बदमाश युवक का गुटखों से भरा बैग लूट ले गए। राहगीरों ने लुटेरों का पीछा भी किया। मगर, वह हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

सचिन अग्रवाल पुत्र देवेश अग्रवाल निवासी दुबे पड़ाव, गांधी पार्क गुटखा, सिगरेट की दुकानों पर सप्लाई करता है। सचिन के अनुसार तस्वीर महल तिराहा पर वह एक दुकान संचालक को गुटखा, सिगरेट दे रहा था। इसी दौरान दो युवक एक बाइक पर सवार होकर आए और गुटखा-सिगरेट से भरा बैग लूट ले गए। बैग में करीब 15 हजार रुपये का माल था। शोर मचाने पर कई राहगीरों ने लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए। मामले में थाना सिविल लाइंस पुलिस को अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दे दी है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर के अनुसार सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहा है। लुटेरों को जल्द ही दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed