फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   loot attempt in hotel owner house

होटल संचालक के घर दिनदहाड़े लूट की कोशिश

Tue, 07 Jan 2020 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
loot attempt in hotel owner house
जेल रोड़ मेहर पैलेस के पास चैस कम्पाउंड में जोगिंदर कुमार के घर पर डकैतों के द्वारा फायर के दौरान ? - फोटो : CITY OFFICE
बन्नादेवी क्षेत्र में जेल रोड पर सोमवार शाम दिनदहाड़े तस्वीर महल के साईं होटल संचालक के घर लूटपाट के इरादे से लुटेरे आ धमके। घर में घुसते ही बदमाशों ने महिलाओं को गन प्वाइंट पर ले लिया। मगर परिवार की महिला के शोर मचाने और एक बदमाश को घर के पालतू कुत्ते द्वारा गिराए जाने पर घिरने के डर से बदमाश फायरिंग करते हुए बिना लूटपाट किए भाग गए। तीन बदमाश नकाब बांधे हुए थे, जबकि एक बिना नकाब के था। हड़बड़ाहट में एक बदमाश की मैग्जीन भी वहीं गिर गई। खबर पर कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई और वहां मजमा लग गया। देर शाम तक पुलिस आसपास के सीसीटीवी की मदद से बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी थी।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार साईं होटल संचालक प्रीतमदास यहां मेहर पैलेस के बराबर गली में रहते हैं। उनके चार बेटों जोगेंद्र कुमार खत्री, सुरेंद्र खत्री, अनिल खत्री व हरीश खत्री का परिवार साथ में ही रहता है। वाकया शाम करीब साढ़े पांच बजे का है। प्रीतम दास घर के एक हिस्से में बैठे थे, जबकि चारों बेटे होटल पर थे और घर में उनकी बड़ी बेटी ममता, एक नातिन पूनम एक हिस्से में मौजूद थी। वहीं, हरीश की पत्नी प्रीती रसोई में थी। इसी बीच चार बदमाश घर में घुस आए और एक ने सीधे ममता को गन प्वाइंट पर लेकर किसी विकास का नाम लेकर उसके विषय में पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

एक ने किचिन के बाहर खड़े होकर प्रीती पर गन तानकर उसे वहीं चुपचाप खड़ा रहने की हिदायत दे दी। बाकी दो बदमाश इधर-उधर निगरानी में लग गए। बदमाशों की एकाएक इस हरकत पर ममता पहले हड़बड़ाई और शोर मचाते हुए घर में पीछे की ओर खुलने वाले दरवाजे की तरफ बदमाश को धकियाते हुए ले गई। इस पर बदमाश उसे गोली मारने की धमकी देता हुआ पीछे हटता चला। इसी बीच पीछे के हिस्से में बंधे घर के पालतू कुत्ते ने भौंकना शुरू किया तो बदमाश ने उस पर पिस्टल तान दी। मगर, किसी तरह कुत्ते ने बदमाश का पैर अपने जबड़े में दबा लिया और बदमाश वहीं गिर गया। इस पर बचने के लिए बदमाश ने हाथ में लगी पिस्टल से फायर भी किया। मगर, तब तक ममता पिछले हिस्से से बाहर गली में पहुंच गई और उसने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर बदमाशों को लगा कि वह घिर जाएंगे और पिछले रास्ते से घर से बाहर आ गए और हाथों में हथियार लिए ममता को डराते हुए जेल रोड पर आए और ओवरब्रिज से चंद कदम पहले खड़ी सफेद रंग की स्कार्पियो में सवार होकर निकल गए। इस सूचना पर तत्काल इंस्पेक्टर बन्नादेवी रविंद्र दुबे पुलिस टीम के साथ वहां पहुंच गए और खबर पर होटल से सभी भाई व अन्य परिजन भी आ गए। वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। किसी तरह का माल न जाने की बात कही गई है। गली के अंदर कोई सीसीटीवी नहीं है। मगर रोड व मेहर पैलेस के आसपास के सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। घर के अंदर से पिस्टल की एक मैग्जीन भी बरामद हुई है, जो बदमाश की गिरने का अंदेशा है। होटल संचालक प्रीतम दास के एक नाती अंकित खत्री भाजयुमो में सक्रिय रहते हैं। इस सूचना पर भाजयुमो प्रवक्ता प्रतीक चौहान भी वहां पहुंच गए थे।

ममता व ब्रूनो के साहस ने बचाई लूटपाट
इस घटना में लोग होटल संचालक की बेटी ममता व घर के पालतू कुत्ते ब्रूनो के साहस की चर्चा करते नहीं थक रहे थे। ममता ने बेहद चालाकी से पहले तो एक बदमाश को कुत्ते की तरफ पहुंचाया और जैसे ही वह बदमाश कुत्ते में उलझा, तभी वह घर के बाहर पहुंचकर शोर मचाने में सफल हो गई। उसकी इसी प्लानिंग ने बदमाशों के किए धरे पर पानी फेर दिया। अगर किसी तरह बदमाशों को कुत्ते तक न ला पाती तो शायद बदमाश लूटपाट करने में सफल हो जाते। सभी को कैद कर बदमाश अंदर ही लूटपाट कर भाग जाते और बाहर किसी को भनक तक न लगती।

जेल रोड़ मेहर पैलेस के पास चैस कम्पाउंड में जोगिंदर कुमार के डकैती होने से बचने पर लोगो को जानकार?

जेल रोड़ मेहर पैलेस के पास चैस कम्पाउंड में जोगिंदर कुमार के डकैती होने से बचने पर लोगो को जानकार?- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed