फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lok Sabha Elections 2019 Yogi Adityanath says Accidental Hindu is now forced to show Janeu

एक्सीडेंटल हिंदू अब जनेऊ दिखाने को मजबूर, यह हमारी जीत : योगी

Sun, 14 Apr 2019 09:11 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 14 Apr 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Yogi Adityanath says Accidental Hindu is now forced to show Janeu
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दशक पहले अपने आप को एक्सीडेंटल हिंदू कहने वाले लोग आज जनेऊ दिखाने को मजबूर हैं। यह हमारे विचारों की जीत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नुमाइश मैदान में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे।  

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में योगी ने केंद्र सरकार की पांच साल की उपलब्धियों की जमकर तारीफ की। कहा कि आज डेढ़ करोड़ परिवार को आवास, 4 करोड़ परिवारों को विद्युत कनेक्शन, 7 करोड़ परिवार को रसोई गैस कनेक्शन, साढ़े 9 करोड़ परिवारों को शौचालय, साढ़े 12 करोड़ परिवारों को किसान सम्मान आदि का लाभ मिल चुका है। जो कार्य बसपा, सपा एवं कांग्रेस के लिए नामुमकिन था, वह मोदी के कारण मुमकिन हुआ है।
विज्ञापन


सबका साथ सबका विकास की नीति पर चलकर सभी तबकों के लिए मजबूती से काम हुआ है। जातिवाद की दीवारें खिसकी हैं और उसकी राजनीति करने वाले बेनकाब हुए हैं। देश में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल बना है। बिना भेदभाव योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का परिणाम है कि आज देश की हरेक जबान पर सिर्फ मोदी का नाम है और लोग एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के दुश्मनों के भी आज स्वर बदले हुए दिखाई दे रहे हैं। यह भारत की बढ़ती हुई ताकत का परिचायक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की 23 करोड़ जनता की ओर से उनका अभिनंदन किया।


उन्होंने अलीगढ़ के भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम, हाथरस के प्रत्याशी राजवीर दिलेर एवं बुलंदशहर के प्रत्याशी भोला सिंह को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9.32 मिनट के भाषण में एक बार भी एएमयू का उल्लेख नहीं किया। जबकि अलीगढ़ आगमन पर एएमयू उनका प्रिय विषय होता है। 11 अप्रैल को अतरौली की सभा में उन्होंने एएमयू पर जमकर निशाना साधा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed