{"_id":"5cb1faaebdec2276d05c1a5a","slug":"lok-sabha-elections-2019-jayant-chaudhary-comment-on-yogi-adityanath-on-his-monk-qualities","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी में नहीं हैं साधु वाले गुण, गाय-सांड़ खेलते हैं : जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी में नहीं हैं साधु वाले गुण, गाय-सांड़ खेलते हैं : जयंत चौधरी
Sat, 13 Apr 2019 08:35 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जट्टारी (अलीगढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जट्टारी (अलीगढ़)
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 13 Apr 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
जयंत चौधरी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने जट्टारी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाय-सांड़ खेलते हैं। योगी में बाबा अथवा साधु वाले गुण नहीं हैं। उनकी आंखें हरदम गुस्से में लाल रहती हैं।
विज्ञापन
जट्टारी में गठबंधन प्रत्याशी डॉ. अजीत बालियान के लिए वोट मांगते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार बेरोजगारों को पकौड़ा तलवा रही है। दो अक्तूबर को दिल्ली में किसानों पर लाठीचार्ज किया गया।
विज्ञापन
चौ. चरण सिंह ने शिक्षण संस्थानों से जातिसूचक शब्दों के प्रयोग को समाप्त कराया था। आज तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान घाट नहीं पहुंचे। भाजपा किसान, मजदूरों की पार्टी नहीं है।
विज्ञापन
जट्टारी में यह रहे मौजूद
उसरह रोड स्थित एसएस गार्डन में आयोजित जनसभा की अध्यक्षता गिरधारी लाल व संचालन रणधीर सिंह पूर्व प्रधान ने किया। मेयर मो. फुरकान, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, पूर्व विधायक प्रमोद गौड़, अजय तोमर, योगेश प्रधान, अनिल तालान ने विचार व्यक्त किए।
गठबंधन प्रत्याशी डॉ. अजीत बालियान ने कहा कि जनता की समस्याओं को प्रमुखता से लिया जाएगा। बादशाह खान, विजयपाल सिंह, उर्मिला देवी, सुंदर सिंह बालियान, योगेश प्रधान, सुरेंद्र सिंह बालियान, अजीत सिंह, ओमपाल सिंह मौजूद रहे।