फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lohari festival

लोहड़ीः ढोल की थाप और नगाड़े की धुनों पर झूमा सिख समाज

Tue, 14 Jan 2020 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Lohari festival
शहर के गुरुद्वारों सहित विभिन्न सिख परिवारों ने सोमवार को लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया। लोहड़ी की अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। इसके बाद नव विवाहित जोड़ों ने भंगड़ा-गिद्दा कर जश्न मनाया। मक्के के दाने, रेबड़ी, मूंगफली आदि को अग्नि में प्रवाहित कर एक दूसरे को प्रसादी बांटकर लख लख बधाइयां दीं। बैकुंठ नगर स्थित केंद्रीय गुरुद्वारे में शाम को दीवान सजाए गए। ज्ञानी प्रभजोत सिंह ने कीर्तन किया। सारी संगत को लोहड़ी की बधाई देते हुए कीर्तन की समाप्ति पर अटूट लंगर बरता गया।
विज्ञापन

पहली लोहड़ी रही खास: जिन नव विवाहित जोड़ों की पहली लोहड़ी है। उनके लिए लोहड़ी काफी खास रही। जिन घरों में पहले पुत्र की प्राप्ति हुई है। उन घरों में पर्व का जश्न यादगार बनाया गया। महावीर पार्क में आयोजित लोहड़ी के कार्यक्रम में शिखर-पूजा उप्पल, भरत, वेदिका की पहली लोहड़ी मनाई। नई बस्ती स्थित गुरुद्वारे में बलवीर सिंह, सतनाम सिंह गुरदित्ता, हरविंदर सिंह, जरनैल सिंह, गुरमन सिंह, सिमरन, अंश ने खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन

लोहड़ी की लोक परंपरा में जाएं तो अविवाहित युवतियां रंग बिरंगे कपड़े पहनकर ऐसे घरों में जाती हैं। जहां शादी की पहली वर्षगांठ हो। इसके साथ ही जहां संतान का जन्म हुआ हो। इन घरों में अविवाहितों को लोहड़ी का शगुन दिया जाता है। युवतियां भी लोहड़ी के गीतों को मंगलकामना के लिए गाती हैं। इन गीतों में लोहड़ी दो जी लोहड़ी, जीवे तुम्हारी जोड़ी.., सुंदर मुदरीए हो, तेरा कौण विचारा हो आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहली गेट गुरुद्वारे पर आयोजित कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह, दीप सिंह, हरमीत सिंह, मनोज भीलवारा, संजय भीलवारा, दीप सिंह, मंजीत सिंह, नितिन सिंह, विपिन सिंह ने परिवार सहित भांगड़ा गिद्दा किया। आर्चिड ब्लू में आयोजित नवविवाहितों की लोहड़ी में दंपतियों ने खूब धमाल मचाया। इस मौके पर गुरमीत सिंह, हरमीत सिंह, परमीत सिंह, पुनीत छाबड़ा, जसमीत छाबड़ा, डॉ. हर्ष गर्ग, डॉ. विनीता गर्ग, रंजीत मल्होत्रा, सतपाल मल्होत्रा, सुरेंद्र सिंह मल्होत्रा, किशू, प्रवलीन, छवि, नैना मल्होत्रा, हिना, गुरमीत आदि मौजूद रहे।
शिक्षकों ने विद्यार्थियों को दी बधाइयां
अलीगढ़। कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी मनाई गई। शिक्षकों ने बच्चों को लोहड़ी की बधाइयां दीं। रेबड़ी, फल, मक्के के फूले आदि बांटे। लोकगीत गाकर मनोरंजन भी किया गया। इस मौके पर प्रबंध निदेशक प्रवीन अग्रवाल, अनंत अग्रवाल, एकेडमिक डायरेक्टर नंदनी अग्रवाल, एमएस शर्मा, प्रभजोत कौर आदि मौजूद रहे।
पीएम कॉलेज में मनाया युवा दिवस और लोहड़ी
अलीगढ़। पीएम कालेज ऑफ एजूकेशन में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस और लोहड़ी धूमधाम से मनाई। इस मौके पर संस्थापक अजीत सिंह तोमर, प्रधानाचार्या डॉ. विनीता प्रकाश, मीना आर्य, निशा राघव, जमील अशरफ, डॉ. लोकेंद्र सिंह, निम्मी सिंह, रंजना वार्ष्णेय, मनीष सारस्वत, दीपक शर्मा, अतुल चौहान, अय्यूब खान, मुनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

धूमधाम से मनाई लोहड़ी
अलीगढ़। प्रतिभा कालोनी स्थित राइजिंग स्टार्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल में बच्चों ने पंजाबी धुनों पर भांगड़ा व गिद्दा किया। बच्चों में गजक, रेबड़ी का वितरण किया गया। इस मौके पर निदेशक शुभम दीक्षित, रजनी दीक्षित, कुसुम गुप्ता, अंकित दीक्षित, सुरभि शर्मा, अंजलि, खालदा वसीम, प्रतिभा, इति, मीरा, रचना, खुशबु, वर्षा, सपना आदि मौजूद रहे।

बैकुण्ठ नगर गुरूद्वारे में लोहड़ी में रेबड़ी, मुगफली डालते लोग।

बैकुण्ठ नगर गुरूद्वारे में लोहड़ी में रेबड़ी, मुगफली डालते लोग।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed