फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lockout in colleges in protest against external examiners

Aligarh News: बाहरी परीक्षकों के विरोध में महाविद्यालयों में तालाबंदी, कॉलेज संचालक आए विरोध मे

Sun, 05 Feb 2023 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 05 Feb 2023 02:33 AM IST
सार

स्नातक के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा बाहरी परीक्षकों से कराए जाने का दबाव निजी महाविद्यालय पर बन रहा है। निजी महाविद्यालय के संचालक इसके विरोध में आ गए हैं। निजी महाविद्यालयों ने तालाबंदी कर विरोध जताया।

विज्ञापन
Lockout in colleges in protest against external examiners
बाहरी परीक्षकों के विरोध में महाविद्यालयों में तालाबंदी करते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से संबद्ध निजी महाविद्यालयों में शनिवार को बाहरी परीक्षकों के विरोध में तालाबंदी रही। सोमवार से होने वाली भूख-हड़ताल स्थगित कर दी गई है। यह निर्णय विवि के शिविर कार्यालय पर स्ववित्त पोषित महाविद्यालय एसोसिएशन ने लिया।

विज्ञापन


स्नातक के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा बाहरी परीक्षकों से कराए जाने का दबाव निजी महाविद्यालय पर बन रहा है। निजी महाविद्यालय के संचालक इसके विरोध में आ गए हैं। निजी महाविद्यालयों ने तालाबंदी कर विरोध जताया। छह फरवरी को विवि के शिविर कार्यालय पर भूख-हड़ताल होनी थी, लेकिन कुलपति के मौजूद न होने पर हड़ताल स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. ब्रह्मजीत सिंह ने बताया कि कुलपति के आने पर बातचीत की जाएगी। निर्णय के बाद आंदोलन किया जाएगा। महाविद्यालयों के संचालकों ने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान न होने तक लड़ाई जारी रखी जाएगी। उपाध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, महामंत्री अजीत गौड़, मंत्री सुमित चौहान, सचिव चंद्रप्रकाश पंचाल, प्रवक्ता डॉ. विनीत कुमार ने कहा कि एटा, हाथरस, कासगंज और अलीगढ़ से संबद्ध निजी महाविद्यालयों में तालाबंदी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed