फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   lockdown in india coronavirus 20 people stuck in Karnataka of Aligarh

कर्नाटक में फंसे अलीगढ़ के 20 लोग, खाने तक को परेशान, परिजनों को भेजा भावुक वीडियो

Wed, 22 Apr 2020 03:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 22 Apr 2020 03:28 AM IST
विज्ञापन
lockdown in india coronavirus 20 people stuck in Karnataka of Aligarh
कर्नाटक में फंसे अतरौली के 20 लोग - फोटो : अमर उजाला
कर्नाटक में चादर बेचने का काम करने गए अतरौली के 20 लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने अपना वीडियो बनाकर यहां अतरौली में अपने परिजनों को भेजा है। जिसमें वह बुरी तरह से रो रहे हैं, कहते दिख रहे हैं कि खाने पीने तक के लिए परेशान हैं और पूरी जमा पूंजी खत्म हो गई है। 
विज्ञापन


उनके पास खाने पीने का सामान लेने के लिए एक भी पैसा नहीं है। वीडियो में वह लोग यूपी सरकार ने निकालकर लाने व कर्नाटक सरकार से खाद्य सामग्री दिए जाने की मन्नत करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


अतरौली के मोहल्ला सरायनूर निवासी चांद मियां, हाफिज यूसुफ, भूरा कुरैशी, आबिद खां, तालिब, आदिल, इरशाद, जाकिर, भूरा खां, फहीम, अरमान, मुख्त्यार कुरैशी समेत 20 लोग हैं, जो कर्नाटक में चादर बनाने व बेचने का कार्य करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


22 मार्च को लॉकडाउन के समय से ही वह कर्नाटक के जिला बैलगांव ताल्लुक सोमदत्ती में फंसे हुए हैं। परिजनों को भेजी वीडियो के अनुसार उनका कहना है कि एक बार खाद्य सामग्री कर्नाटक सरकार द्वारा उपलब्ध कराई थी। 


जो अब खत्म हो चुकी है। उनके पास जितनी कमाई थी वह भी खाने पीने में खर्च हो गई। अब उनके पास एक रुपया तक नहीं है जिससे खाना खा सकें। कांग्रेस नगर अध्यक्ष गुड्डू खान का कहना है कि प्रशासन व सरकार फंसे हुए पीड़ित लोगों की हर संभव मदद करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed