फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Location of roadways bus will be known through Sugam app

UP Roadways: ट्रेन की तर्ज पर सुगम एप से रोडवेज बस की घर बैठे ले सकेंगे लोकेशन, 15 अगस्त को हो सकता है लॉन्च

Mon, 05 Aug 2024 05:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 05 Aug 2024 05:09 PM IST
सार

सुगम एप के जरिए ही बसों के चालक, परिचालक को ड्यूटी भी मिलेगी । रास्ते में बस में किसी भी खराबी की जानकारी भी बस स्टाफ इसी एप के माध्यम से दे सकेगा । 

विज्ञापन
Location of roadways bus will be known through Sugam app
यूपी रोडवेज बस - फोटो : संवाद

विस्तार

रोडवेज ने रेल यात्रियों की तर्ज पर यात्रियों को घर बैठे ही बस की लोकेशन जानने के लिए सुगम एप की सुविधा देने का निर्णय लिया है। यात्री अब बस की लोकेशन और समय भी पता कर सकेंगे। इतना ही नहीं इस एप के जरिए ही बसों के चालक, परिचालक को ड्यूटी भी मिलेगी । रास्ते में बस में किसी भी खराबी की जानकारी भी बस स्टाफ इसी एप के माध्यम से दे सकेगा । 

विज्ञापन


रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि इस एप की शुरूआत के लिए तैयारियां जोर-शोर से जारी है। संभावना है कि 15 अगस्त को इसका लोकार्पण होगा। इसके लिए परिवहन निगम मुख्यालय पर कंट्रोल एंड कमांड सेंटर बनाया गया है। जहां से सुविधाओं की मॉनिटरिंग होगी। उन्होंने बताया कि सुगम एप को यात्रियों को अपने मोबाइल फोन में इंस्टॉल करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed