{"_id":"61f438855d4c9e54115c61c2","slug":"local-body-mlc-election-on-three-march-aligarh-news-ali284022687","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः स्थानीय निकाय एमएलसी का चुनाव तीन मार्च को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः स्थानीय निकाय एमएलसी का चुनाव तीन मार्च को
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने विधान सभा चुनाव के साथ ही अलीगढ़-हाथरस में स्थानीय निकाय कोटे से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के लिए होने वाले चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह चुनाव तीन मार्च को होगा। जिसके लिए शुक्रवार देर शाम आयोग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि एमएलसी चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने के साथ ही चुनाव कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चार फरवरी को कलेक्ट्रेट में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी और तीन मार्च को मतदान होगा। इसके लिए अलीगढ़ व हाथरस में करीब 30 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। अलीगढ़ स्थानीय प्राधिकारी सीट के लिए अलीगढ़ व हाथरस जिले के जनप्रतिनिधि मतदान करेंगे। चुनाव में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, नगर निकायों के अध्यक्ष, सभासद, पार्षद, विधायक व सांसद मतदाता के रूप में मतदान करेंगे। अलीगढ़-हाथरस समेत प्रदेश में स्थानीय निकाय कोटे के 36 एमएलसी हैं।
ये है चुनाव कार्यक्रम
04 फरवरी को होगी नामांकन की शुरुआत
11 फरवरी को है नामांकन की अंतिम तिथि
14 फरवरी को होगी नामांकन पत्रों की जांच
16 फरवरी को हो सकेगी नामांकन वापसी
03 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान
12 मार्च को होगी मतगणना