फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   loan on the car changed the color and number

Aligarh News: गाड़ी पर था लोन, बदल डाला कार का रंग और नंबर, ऐसे पता चली सच्चाई

Sat, 04 Feb 2023 05:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 04 Feb 2023 05:29 PM IST
सार

अलीगढ़ के जमालपुर क्रांसिग पर ,एक कार का दो बार चालान हुआ, जबकि इस नम्बर का वाहन उस समय महाराष्ट्र में था। कोई अन्य व्यक्ति इस वाहन का नम्बर डालकर अलीगढ़ में चला रहा था। पुलिस ने कार का रंग और नंबर प्लेट बदल कर वाहन चला रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
loan on the car changed the color and number
रंग और नंबर प्लेट बदलकर चलाई जा रही गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार चालक ने फाइनेंस कंपनी के लोन से बचने के लिए कार का रंग बदलवा दिया और महाराष्ट्र के एक वाहन की फर्जी नंबर प्लेट लगा दी। फिर भी इंटीग्रेटेड कमाण्ड सेन्टर की तीसरी आंख ने मामले को पकड़ लिया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर कार को बरामद किया।

विज्ञापन


22 नवंबर 2022 को ट्वीटर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कार टोयोटाइ इटिओस लीवा जीडी नंबर MH11BV4559 का 17 और 19 नवंबर को अलीगढ़ के जमालपुर क्रांसिग पर चालान हो गया, जबकि इस नम्बर का वाहन उस समय महाराष्ट्र में था। कोई अन्य व्यक्ति इस वाहन का नम्बर डालकर अलीगढ़ में चला रहा था। 
विज्ञापन


गिरफ्तार युवक

ऐसे पकड़ा गया अभियुक्त
2 फरवरी को चेकिंग के दौरान थाना सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर टीम के सहयोग से कार टोयोटाइ इटिओस लीवा जीडी नंबर MH11BV4559 चालक अभियुक्त शबीर खां पुत्र मुवीन खां  निवासी फ्लैट नंबर सी 3, लाइफस्टाइल कमर्शियल काम्पलेक्स, नियर शाहीन गार्डन, अनूपशहर रोड, थाना क्वार्सी को चैक किया गया। गाड़ी के इंजन नंबर व चैसिस नम्बर की जांच की गयी तो आरटीओ रजिस्ट्रेशन से भिन्न पाया गया ।  गाड़ी का सही नंबर MH02EH1543 ज्ञात हुआ ।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनेंस कंपनी से बचने को बदला रंग और नंबर
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि गाड़ी पर टयोटा का फाइनेंस है, इस कारण गाड़ी का रंग बदलवा लिया और नंबर प्लेट भी फर्जी लगा ली। अभियुक्त से कार, फर्जी नंबर प्लेट और सही आरसी बरामद की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed