फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   litigation on five people muder of mukul relatives

मुकुल के साढ़ू की हत्या में पिता भाई समेत पांच पर मुकदमा

Tue, 18 Jun 2019 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
litigation on five people muder of mukul relatives
जयगंज में कारोबारी व भाजपा नेता की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस जाते पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय? - फोटो : CITY OFFICE
पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय के साढ़ू व भाजयुमो महानगर उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा की हत्या में कारोबारी पिता व भाई सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है। यह मुकदमा सौरभ शर्मा की पत्नी की ओर से दर्ज कराया गया है। जिसके आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी पिता सहित तीन लोग हिरासत में भी ले रखे हैं, देर रात तक उनसे वजहों को लेकर पूछताछ चलती रही। इधर, दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव घर ले जाया गया, जहां कोहराम मचा रहा। बाद में शव का पुलिस मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान सुबह से ही पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय पोस्टमार्टम केंद्र पर मौजूद रहे, जबकि पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन

यह मुकदमा सासनी गेट थाने में सौरभ शर्मा की पत्नी लिली शर्मा की ओर से दर्ज कराया गया है, जिसमें हत्या का आरोप मृत सौरभ के भाई अभिषेक शर्मा उर्फ चंचल, असीम शर्मा, पिता चंद्रेशखर शर्मा, रिश्ते के चाचा दुष्यंत शर्मा उर्फ काका और अभिषेक शर्मा के दोस्त डिम्पल सक्सेना पर है। आरोप है कि पिता व भाई दोनों मिलकर उसके पति सौरभ शर्मा से संपत्ति के बंटवारे को लेकर लड़ाई करते थे। अभिषेक शर्मा हमारा फैक्ट्री वाला हिस्सा भी हड़पना चाहता था। रविवार की रात को सभी नामजद आरोपी एक राय होकर फैक्टरी पर पहुंचे। यहां पति के साथ हाथापाई करने के बाद उनके सिर में लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। पत्नी के अनुसार इससे पूर्व में भी कई बार आरोपी हमला कर चुके थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सासनी गेट अनूप कुमार भारतीय मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। वहीं आरोपी पिता सहित तीन लोग हिरासत में हैं। इनमें एक व्यक्ति वह भी हिरासत में बताया गया है, जिसके गोदाम के सामने यह घटना हुई। बता दें कि रविवार रात सौरभ शर्मा पर हमला हुआ था। बाद में जेएन मेडिकल कालेज में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इस प्रकरण में मुकदमे के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल एक नामजद को हिरासत में ले लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे।
-विशाल पांडेय सीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed