फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Literary prize render scene : Neeraj

साहित्यकारों का पुरस्कार लौटाना तमाशा है: नीरज

Thu, 22 Oct 2015 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Thu, 22 Oct 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
Literary prize render scene : Neeraj
देश में सांप्रदायिक असहिष्णुता के चलते साहित्यकारों द्वारा लौटाए जा रहे पुरस्कारों पर पद्मभूषण गोपाल दास ‘नीरज’ ने कहा कि यह सिर्फ एक तमाशा है। ऐसे लेखकों को अपनी लेखनी से विरोध करना चाहिए। मौजूदा समय में सिर्फ चर्चाओं में रहने के लिए यह पुरस्कार वापसी का उपक्रम किया जा रहा है। जहां तक देश में होने वाली घटनाओं का प्रश्न है वह पहले भी होती रहीं और अब भी हो रही हैं, लेकिन पुरस्कार वापसी का यह दृश्य खड़ा करके लेखक स्वयं के पुरस्कार स्वीकार करने के फैसले पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन



नीरज ने यह बयान ग्वालियर में एक कार्यक्रम के दौरान दिया है। प्रसिद्ध गीतकार यश भारती पुरस्कार से सम्मानित नीरज ने यह बयान उस समय दिया है जब प्रदेश सरकार ने यश भारती पुरस्कार से सम्मानित जनों को 50 हजार रुपये की पेंशन देने की घोषणा की है। नीरज ने कहा कि लेखक की रचना विरोध का सशक्त माध्यम होती है। उसे समय मिटा नहीं सकता। सत्ताएं दबा नहीं सकती हैं। इसलिए क्या ही अच्छा हो कि तमाशा खड़ा करने की बजाय रचनाकर्म के माध्यम से माहौैल से टकराने की कोशिश करें।
विज्ञापन



मैंने एक बार कहा था ‘वो जिनको न पीने का है सलीका न पिलाने का है शऊर, ऐसे ही लोग चले आए हैं मय खाने में’। (इसका अर्थ यह था कि वह जिनको देश के हितों से कोई सरोकार नहीं है वही लोग सत्ता या संसद में चले आए हैं)। यह बात लोगों तक भी पहुंची। संदेश भी पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed