फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   List of CBSE topper of Aligarh district

CBSE Result: 10वीं में नैया जैन और 12वीं में लक्ष्य भारद्वाज ने किया अलीगढ़ जिला टॉप, यहां देखें टॉपर्स लिस्ट

Tue, 14 May 2024 12:23 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 14 May 2024 12:23 AM IST
सार

10वीं में संत फिदेलिस स्कूल की छात्रा नैया जैन ने 98.80 फीसदी अंक लाकर जिला टॉप किया है। 12वीं में डीपीएस आगरा रोड के छात्र लक्ष्य भारद्वाज ने 99.2 फीसदी अंक लाकर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। 10वीं और 12वीं में बेटियों का कमाल का प्रदर्शन रहा।

विज्ञापन
List of CBSE topper of Aligarh district
ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की रिजल्ट आने पर खुशी मनाते छात्र छात्राएं - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 13 मई को 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। 10वीं में संत फिदेलिस स्कूल की छात्रा नैया जैन ने 98.80 फीसदी अंक लाकर जिला टॉप किया है। 12वीं में डीपीएस आगरा रोड के छात्र लक्ष्य भारद्वाज ने 99.2 फीसदी अंक लाकर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। 10वीं और 12वीं में बेटियों का कमाल का प्रदर्शन रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

वर्ष 2023-24 शैक्षिक सत्र में 10वीं में 8,568 और 12वीं में 6,356 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 10वीं में टॉप-टेन की सूची में 37 विद्यार्थियों ने जगह बनाई। इनमें 21 बेटियां शामिल हैं। इसी तरह 12वीं में टॉप-टेन सूची में 25 विद्यार्थियों ने जगह बनाई। इसमें भी बेटियों का जलवा कायम रहा। 25 में से 17 के नाम दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

10वीं में नीहार मीरा नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अन्वेषा तिवारी ने 98.60 फीसदी अंक के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। जिले में तीसरे स्थान पर रघुबीर बाल मंदिर स्कूल की छात्रा स्तुति शर्मा, संत फिदेलिस स्कूल की छात्रा आध्या तिवारी, श्रद्धाव सिंघल, रुदांश मुद्गल रहे।
 
12वीं में रेडियंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल की छात्रा नंदिनी शर्मा ने जिले में दूसरे स्थान और तीसरे स्थान पर डीपीएस आगरा रोड की छात्रा आनंदिका मित्तल व अवर लेडी ऑफ फातिमा की छात्रा प्रियांशी कपूर रहीं। 2023 में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षिता सिंह 99.2 अंक के साथ जिले में अव्वल रही थीं। वर्ष 2023 में डीपीएस की छात्रा दिव्या सिंह 98.8 अंक के साथ जिला टॉप किया था।

10 वीं में टॉप-टेन की सूची

नैना जैन
1 नैया जैन 494 98.80 संत फिदेलिस स्कूल
2 अन्वेषा तिवारी 493 98.60 नीहार मीरा नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल
3 स्तुति शर्मा 492 98.40 रघुबीर बाल मंदिर स्कूल
3 आध्या तिवारी 492 98.40 संत फिदेलिस स्कूल
3 श्रद्धाव सिंघल 492 98.40 संत फिदेलिस स्कूल
3 रुदांश मुद्गल 492 98.40 संत फिदेलिस स्कूल
4 लक्ष्य गौड़ 491 98.20 विजडम पब्लिक स्कूल
4 प्रियांशी सिंघल 491 98.20 अवर लेडी ऑफ फातिमा
5 मिताली राजपूत 490 98 विजडम पब्लिक स्कूल
5 सक्षम यादव 490 98 हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल
6 माहा जमशेद 489 97.8 द ब्लासम्स स्कूल सिविल लाइंस
7 प्रथम गुप्ता 488 97.60 विजडम पब्लिक स्कूल
7 प्रज्ञन्या सिंह 488 97.60 संत फिदेलिस स्कूल
8  अनुष्का गौड़ 487 97.40 ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल
8 प्रगति वार्ष्णेय 487 97.40 संत फिदेलिस स्कूल
8 रुद्राक्ष कुमार चौधरी 487 97.40 अवर लेडी ऑफ फातिमा
8 अलीजा जावेद 487 97.40 अवर लेडी ऑफ फातिमा
9 कार्तिक राघव 486 97.20 डीपीएस आगरा रोड
9 धान्वी अरोरा 486 97.20 संत फिदेलिस स्कूल
9 आद्रिका ठाकुर 486 97.20 अवर लेडी ऑफ फातिमा
9 शिवम राघव 486 97.20 ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल
9 अदिति सिंह 486 97.20 थ्री डाॅट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल
9 लावण्या भारद्वाज 486 97.20 ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल
10 मोहित वार्ष्णेय 485 97 डीपीएस आगरा रोड
10 कार्तिक अग्रवाल 485 97 अवर लेडी ऑफ फातिमा
10 प्रणव प्रकाश वार्ष्णेय 485 97 अवर लेडी ऑफ फातिमा
10 अमोघ गुप्ता 485 97 अवर लेडी ऑफ फातिमा
10 कशिश राणा 485 97 ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल
10 वंशिका गौड़ 485 97 थ्री डॉट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल
10 आशी माहेश्वरी 485 97 विजडम पब्लिक स्कूल
10 धारिया सक्सेना 485 97 विजडम पब्लिक स्कूल
10 सुप्रिया 485 97  हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल
10 शिवांगी मिश्रा 485 97 कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल
10 सक्षम गुप्ता 485 97 डीपीएस सिविल लाइंस
10 जय वार्ष्णेय 485 97 डीपीएस सिविल लाइंस
10 हर्षित अग्रवाल 485 97 कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल
10 कबीर हसन खान 485 97 अलबरकात पब्लिक स्कूल
नोट : 500 अंक
नोट:
सीबीएसई बोर्ड से किसी भी प्रकार की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है। अलीगढ़ के सीबीएसई से संबद्ध स्कूल अपने यहां के टॉपर की डिटेल्स जारी करते हैं, जिसके आधार पर कौन छात्र-छात्रा जिले में टॉप पर चल रहा है, यह अंदाजा लगाया जाता है।

12 वीं के टॉप-टेन की सूची

लक्ष्य भारद्वाज
1 लक्ष्य भारद्वाज 496 99.2 डीपीएस आगरा रोड
2 नंदिनी शर्मा 98.60 रेडियंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल
3 आनंदिका मित्तल 489 97.8 डीपीएस आगरा रोड
3 प्रियांशी कपूर 489 97.8 अवर लेडी ऑफ फातिमा
4 आरुष अग्रवाल 486 97.2 अवर लेडी ऑफ फातिमा
5 तुषार विक्रम 485 97 डीपीएस आगरा रोड
5 रिशिका धीमान 485 97 नीहार मीरा नेशनल स्कूल
6 खुशी शर्मा 484 96.8 संत फिदेलिस स्कूल
7 योगिता मोटवानी 483 96.60 अवर लेडी ऑफ फातिमा
8 अंजलि 481 96.20 ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल
8 रचित चौधरी 481 96.20 एलबीके पब्लिक स्कूल
8 मुस्कान गुप्ता 481 96.20 कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल
8 सिद्धि अग्रवाल 481 96.20 कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल
9 सिमर प्रीत कौर 480 96 संत फिदेलिस स्कूल
9 तनीषा चौधरी 480 96 डीपीएस सिविल लाइंस
9 रकीब अहमद 480 96 अलबरकात पब्लिक स्कूल
9 दिया अग्रवाल 480 96 अवर लेडी ऑफ फातिमा
10 प्रियांशी गुप्ता 479 95.8 डीपीएस आगरा रोड
10 अमीश सिंह 479 95.8 थ्री डॉट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल
10 संस्कार साकेत 479 95.8 डीपीएस आगरा रोड
10 अनन्या भारद्वाज 479 95.8 ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल
10 अस्मी वार्ष्णेय 479 95.6 डीपीएस आगरा रोड
10 सोनम शर्मा 95.60 थ्री डॉट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल
10 कृष्णा वार्ष्णेय 479 95.60 डीपीएस आगरा रोड
10 आलोक रंजन सिंह 479 95.60 डीपीएस आगरा रोड
नोट : 500 अंक

टॉपर्स के बोल

राजनीति में आएंगे  : लक्ष्य
सीबीएसई के 12वीं में जिला टॉप करने वाले डीपीएस आगरा रोड के छात्र लक्ष्य भारद्वाज ने कहा कि वह राजनीति में आएंगे, क्योंकि उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीति है। पहले वह बीए करेंगे। फिर सिविल सर्विसेज की तैयारी करेंगे। महानगर के सासनीगेट स्थित लोधी विहार निवासी अजय पंडित व अंजू शर्मा के बेटे लक्ष्य ने कहा कि उन्होंने पाठ्यक्रम को रटा नहीं, बल्कि पढ़ा है। परिजनों ने उन पर पढ़ने का कोई दबाव नहीं बनाया है। बिना कोचिंग की पढ़ाई की है। 

नैया बोलीं- बनूंगी चार्टर्ड अकाउंटेंट 
सीबीएसई के 10वीं में जिला टॉप करने वालीं संत फिदेलिस स्कूल की छात्रा नैया जैन ने कहा कि वह चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती हैं। इसी दिशा में वह अभी से तैयारी करेंगी। अतरौली के ब्राह्मनपुरी बाजार निवासी गुंजन जैन और निधि जैन की बेटी नैया ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह जिला टॉप करेंगी, लेकिन पेपर अच्छा जा रहा था, तो यह लग गया था कि उनका नाम टॉप फाइव में जरूर होगा। अच्छे प्रदर्शन पर पूरा जोर था।

आईएएस बनना चाहती हैं : नंदिनी
सीबीएसई के 12वीं में दूसरा स्थान लाने वालीं रेडियंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल की छात्रा नंदिनी शर्मा ने कहा कि वह आईएएस बनना चाहती हैं। खेरेश्वर धाम मंदिर के पास रहने वाले बृजमोहन शर्मा और राधा शर्मा की बेटी नंदिनी ने कहा कि बीए ऑनर्स (इतिहास) करेंगी। इसके बाद आईएएस की तैयारी करेंगी। स्कूल के अलावा घर पर अच्छे अंकों के लिए पढ़ाई की है। जूनियर विद्यार्थियों को ट्यूशन भी पढ़ाया है। सफलता का श्रेय शिक्षकों व परिजनों को देती हैं। 

डॉक्टर बनना चाहती हैं अन्वेषा तिवारी
सीबीएसई के 10वीं में जिले में दूसरा स्थान लाने वालीं नीहार मीरा नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अन्वेषा तिवारी ने कहा कि वह भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं। हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर में इंजीनियर के पद पर तैनात विजय कुमार तिवारी व अनु तिवारी की बेटी अन्वेषा के अनुसार, वह डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं। बिना कोचिंग या ट्यूशन से यह कामयाबी मिली है। इसका श्रेय शिक्षकों और परिजनों को देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed