{"_id":"60b693668ebc3e7fcb672eb8","slug":"liquor-mafia-rishi-s-brother-munish-arrested-aligarh-news-ali2644728140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब से दो और मौतें, शराब माफिया ऋषि का भाई मुनीष गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली शराब से दो और मौतें, शराब माफिया ऋषि का भाई मुनीष गिरफ्तार
विज्ञापन
जिले में जहरीली शराब से पांचवें दिन मंगलवार को दो और मौत हुई हैं। इस तरह अब तक जिले में 87 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हुई हैं। वहीं, अब इतनी मौतों के बाद जिला प्रशासन को ठेकों से जहरीली शराब समेटने की सुध आई है। तय किया गया है कि देशी शराब के सभी ठेकों का माल वापस आबकारी में सरेंडर कराया जाएगा। इसके बाद नया माल जारी कर शराब बिकवाई जाएगी। साथ ही करसुआ में जहरीली शराब बेचने वाले ठेके को मंगलवार को जेसीबी से गिरवा दिया गया।
पुलिस ने शराब तस्कर गिरोह के 50 हजार के इनामी सरगना भाजपा नेता ऋषि शर्मा के भाई मुनीष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। मुनीष शर्मा 25 हजार का इनामी है। इस तरह इस मामले में अब तक 33 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस रिमांड पर लिए गए अनिल चौधरी, विपिन यादव, गंगाराम, नरेंद्र से पूछताछ चल रही है। उनसे पूछताछ में इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के विषय में जानकारी जुटाई जा रही हैं। साथ में धंधे से जुड़े सुराग भी उगलवाए जा रहे हैं।
सभी तस्कर माफिया घोषित किए जाएंगे
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जिले में इस कांड से जुड़े जितने भी नाम मुकदमों में शराब तस्कर के रूप में सामने आ रहे हैं। उनके विषय में पुलिस से ब्योरा तलब किया गया है। उन्हें बहुत जल्द माफिया घोषित किया जाएगा।