फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Liquor mafia Munish's farm house worth 5.30 crores seized

शराब माफिया मुनीष का 5.30 करोड़ का फार्म हाउस किया जब्त

Sun, 08 Aug 2021 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Liquor mafia Munish's farm house worth 5.30 crores seized
शराब माफिया अभियुक्त मुनीष शर्मा की सम्पत्ति को जब्त करते अधिकारी। विज्ञप्ति - फोटो : CITY OFFICE
शराब माफिया ऋषि शर्मा के भाई मुनीष शर्मा के 5.30 करोड़ के फार्म हाउस को जब्त कर उस पर सरकारी संपत्ति का बोर्ड लगा दिया गया। शाम को जवां स्थित फार्म हाउस पर पुलिस प्रशासनिक टीम गाजे बाजे के साथ बोर्ड लगाने पहुंची और लोगों को आगाह किया कि इस संपत्ति में किसी भी प्रयोग पर कार्रवाई होगी। इस संपत्ति का प्रशासक इंस्पेक्टर जवां को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

जहरीली शराब कांड में जेल भेजे गए शराब माफिया के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। शनिवार शाम सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय, सीओ द्वितीय मोहसिन खान के साथ जवां व बन्नादेवी की पुलिस टीम जवां सिकंदरपुर स्थित ऋषि शर्मा के बड़े भाई मुनीष शर्मा के मालिकाना हक वाले फार्म हाउस पर पहुंची।
विज्ञापन

यह फार्म हाउस 0.388 हेक्टेयर भूमि में बना हुआ है, जिसमें होटल गैलेरिया नाम से गेस्ट हाउस भी संचालित है। खाली मैदान के अलावा एसी रूम, नॉन एसी रूम व हॉल आदि भी हैं। जमीन व बिल्डिंग सहित करीब 5 करोड़ 29 लाख 44 हजार रुपये इसकी अनुमानित कीमत गई है। यह कुछ साल पहले ही मुनीष ने बनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगेस्टर एक्ट के तहत जिलाधिकारी की संस्तुति पर इस संपत्ति को सरकारी संपत्ति घोषित कर जब्तीकरण बोर्ड लगाया गया। ढोल नगाड़ों संग यहां पुलिस अधिकारियों ने उद्घोषणा करते हुए बताया कि यह संपत्ति अब सरकारी संपत्ति घोषित हो गई है। इसका प्रशासक इंस्पेक्टर जवां को नियत किया गया है।

इसमें किसी तरह का प्रयोग कोई भी करेगा, वह अवैध होगा और उस पर कार्रवाई होगी। यहां बताया गया कि जवां में दर्ज गैंगेस्टर के मुकदमे में यह कार्रवाई की गई है, जिसकी जांच बन्नादेवी पुलिस द्वारा की जा रही है। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे और तरह तरह की चर्चाएं करते रहे। इधर, अब अगला नंबर ऋषि का बताया जा रहा है। उसकी संपत्तियों को भी चिह्नित कर लिया गया है। संकेत हैं कि जल्द ही वहां भी यह कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed